फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Weather: The weather became pleasant due to the knock of monsoon in Sehore

Sehore Weather: सीहोर में मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बीते 24 घंटे में औसत तीन इंच बारिश दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 11:09 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:09 AM IST
सार

सीहोर जिले में शुक्रवार से मानसून की दस्तक हो गई है। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है, तो वहीं मौसम भी सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Sehore Weather: The weather became pleasant due to the knock of monsoon in Sehore
सीहोर में मानसून की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसत तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा करीब साढ़े चार इंच बारिश जिले के जावर तहसील में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग कहना है कि अभी पांच दिन इसी तरह बारिश का दौर रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार से मानसून की एंट्री हो गई है। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर से कभी तेज-कभी धीमी बारिश का सिलसिला बना रहा। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान और मानसून दोनों के मिलने के कारण यहां भारी बारिश की संभावना निर्मित हुई है। जिले में जून माह की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर गया था। इसके बाद से उमस और गर्मी से लोग परेशान थे, शुक्रवार से शुरू हुई रिमझिम में तेज बारिश ने गर्मी की हवा निकाल दी है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में औसत 3 इंच बारिश
जिले में बीते 24 घंटे में 71 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है। यानी करीब तीन इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश जावर तहसील में दर्ज हुई है। यहां करीब साढ़े चार इंच बारिश हुई है। वहीं सीहोर में 84 एमएम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 24 जून से 29 जून तक प्रतिदिन चार इंच बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
जिले में इस तरह रिकॉर्ड की गई बारिश                                                   
सीहोर 84.0
श्यामपुर 26.5
आष्टा 92.0
जावर 116.0
इछावर 93.0
भेरुन्दा 59.0
बुधनी 30.0
रेहटी 67.4 
औसत 71.mm
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed