फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Villagers locked the school if it did not open on time

Sehore: समय पर स्कूल नहीं खुला तो ग्रामीणों ने जड़ा ताला, 15 शिक्षक; पर 11 बजे तक एक भी नहीं पहुंचा था

Thu, 27 Jul 2023 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 07:33 PM IST
सार

सीहोर में समय पर स्कूल नहीं खुला तो ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला ही लगा दिया। स्कूल में 15 शिक्षक हैं, पर सुबह 11 बजे तक कोई भी स्कूल नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
Sehore: Villagers locked the school if it did not open on time
इछावर के स्कूल पर नाराज ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में स्कूलों में पसरी अव्यवस्था फिर सामने आई है। समय पर स्कूल नहीं खुला तो ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला ही लगा दिया। स्कूल में 15 शिक्षक हैं, पर सुबह 11 बजे तक कोई भी स्कूल नहीं पहुंचा था। इसी बात को लेकर ग्रामीण नाराज थे। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला सीहोर जिले इछावर विकासखंड में आने वाले ब्रिजिसनगर शासकीय स्कूल का है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में काफी दिनों से ऐसा हो रहा था। स्कूल में शिक्षक देरी से पहुंच रहे थे या नहीं आ रहे थे। गुरुवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। बता दें कि गुरुवार को 11 बजे तक कोई भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और मेन गेट पर ताला जडक़र नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इछावर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला ब्रिजिस नगर में करीब15 शिक्षक पदस्थ हैं इसके बावजूद भी स्कूल समय पर नहीं खुलता। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि समय से स्कूल नहीं खुलने के कारण ग्राम के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी सही मिलने पर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed