{"_id":"64cbcb836285fbf5580d1bd3","slug":"sehore-two-killed-and-seven-injured-in-a-collision-between-a-chartered-bus-and-scorpio-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो की मौत-सात घायल, जाम से बचने दोनों वाहनों ने बदला था मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो की मौत-सात घायल, जाम से बचने दोनों वाहनों ने बदला था मार्ग
Thu, 03 Aug 2023 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:15 PM IST
सार
सीहोर जिले में चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को होशंगाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सीहोर जिले में चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औबेदुल्लागंज-बुधनी के बीच रोड जाम होने के कारण चार्टर्ड बस और स्कॉर्पियो गाड़ी को रूट बदलना महंगा पड़ गया। दोनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को रेहटी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। रेहटी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार भोपाल में पंचायत सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए बैतूल जिले से पंचायत सचिवों को लेकर स्कॉर्पियो भोपाल गई थी। सम्मेलन समाप्त होने के बाद गाड़ी भोपाल से रवाना हुई। इसी दौरान औबेदुल्लागंज एवं बुधनी के बीच रोड जाम होने के कारण स्कॉर्पियो औबेदुल्लागंज से रेहटी की तरफ से आ रही थी और रोड जाम होने के कारण छिंदवाड़ा-भोपाल के बीच चलने वाली चार्टर्ड बस ने भी बुधनी से सलकनपुर होते हुए भोपाल रोड पकड़ा। इसी दौरान बोरी-सगोनिया के बीच में दोनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो में बैठे आठ लोगों में से गाड़ी चालक सहित एक अन्य की मौत हो गई एवं 6 लोग स्कॉर्पियो घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति चार्टर्ड बस का घायल हो गया।
मृतकों में सिंधुराव खातरकर देववीठा चम्माड़ा बैतूल एवं वीना पुत्र अंगद लाला बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों में खुशियाल कसराने, सुरेंद्र पहाड़े, सुमेर सिंह, नत्थू बागड़े, प्रकाश साहू, संतोष मालवीय सहित एक अन्य है। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में रेहटी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।