फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Three girls who came to bathe with family drowned in Narmada river, one died, two were saved

Sehore: परिवार के साथ स्नान करने आईं तीन बच्चियां नर्मदा नदी में डूबी, एक की मौत, दो को बचाया

Tue, 30 May 2023 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 04:28 PM IST
सार

बुधनी में नर्मदा के आंवली घाट पर नहाते हुए तीन बच्चियां डूब गईं, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Sehore: Three girls who came to bathe with family drowned in Narmada river, one died, two were saved
धौलपुर में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

सीहोर जिले में गंगा दशमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। बुधनी में नर्मदा के आंवली घाट पर नहाते हुए तीन बच्चियां डूब गईं, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बच्चियों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृत बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मामला सीहोर के रेहटी थाना क्षेत्र के नर्मदा घाट का है। गंगा दशमी के मौके पर किशोरियां नर्मदा स्नान के लिए आंवली घाट गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि गहरे पानी में जाने पर तीनों डूबने लगीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। बच्चियों को रेस्क्यू कर निकाला गया, लेकिन ज्यादा डूबने की वजह से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिवार के साथ आई थीं बच्चियां
तीनों लड़कियां रायसेन जिले की हैं। जिले के मानपुर गांव से नंदकिशोर लोधी अपने परिवार के साथ नर्मदा स्नान करने के लिए आंवली घाट आए थे, उनके साथ में उनके छोटे भाई का परिवार एवं उनका परिवार भी था। परिवार की तीन बच्चियां 15 वर्षीय सलोनी, 12 वर्षीय सिमरन और 16 वर्षीय रागिनी नर्मदा में स्नान कर रही थीं। इसी बीच नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चली गईं। इससे मौके पर चीख पुकार मच गईं। मौके पर मौजूद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन इस हादसे में 12 वर्षीय सिमरन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में जिले में डूबने से मौत का दूसरा मामला
सीहोर में नर्मदा नदी में डूबने से मौत का 24 घंटे में यह दूसरा मामला है। सोमवार को जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के जहाजपुरा गांव में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। युवक माथनी गांव से नहाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed