फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore's talent shines again, Aarav Masih became a part of the Under-18 national team at the age of thirteen

MP News: फिर चमकी सीहोर की प्रतिभा, मात्र तेरह साल की उम्र अंडर-18 की नेशनल टीम का हिस्सा बने अराव मसीह

Sun, 27 Aug 2023 09:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 09:49 PM IST
सार

सीहोर शहर के 13 वर्षीय अराव मसीह का चयन नेशनल केवि क्रिकेट अंडर-18 टीम में हुआ है। वर्तमान में वे भोपाल संभाग की अंडर-14 टीम के कप्तान हैं। 

विज्ञापन
Sehore's talent shines again, Aarav Masih became a part of the Under-18 national team at the age of thirteen
सीहोर के अराव मसीह को उपलब्धि पर बधाई देते साथी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर शहर के 13 वर्षीय अराव मसीह का चयन नेशनल केवि क्रिकेट अंडर-18 टीम में हुआ है। आरव बीएसआई मैदान पर मात्र छह साल की उम्र से विकेट के पीछे और क्रीज पर शानदार बल्लेबाजी करते आ रहे हैं। वर्तमान में वे भोपाल संभाग की अंडर-14 टीम के कप्तान हैं। 
विज्ञापन

नन्हे क्रिकेट अराव की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय सहित अन्य ने बधाई दी है।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के बीएसआई मैदान पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जब भी प्रतिभाओं को मौका मिलता है, वे अपनी प्रतिभा के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। मैदान पर पीपीसीए अकादमी के कोच चेतन मेवाड़ा, अतुल त्रिवेदी, मोहनिश त्रिवेदी, आदर्श राय सहित अन्य के मार्गदर्शन में लंबे समय से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करने वाले अराव मसीह को जब भी मौका मिला है उसने शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


13 साल के नन्हे खिलाड़ी भोपाल डिवीजन की अंडर-14 टीम में खेलते हैं और गत दिनों सारंग बीडीसीए अंडर 14 इंटर क्लब लीग टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ 222 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं ग्वालियर के एलएनआईपी ग्राउंड में रीजनल स्टेट मीट के दौरान उनका चयन आगामी दिनों में होने वाली नेशनल अंडर-18 टीम के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed