फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Road Accident An unknown vehicle crushed bike riders on Indore-Bhopal highway both died

Sehore Road Accident: अज्ञात वाहन ने इंदौर-भोपाल हाइवे पर बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत, नहीं हुई पहचान

Wed, 11 Dec 2024 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 10:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में अज्ञात वाहन ने इंदौर-भोपाल हाइवे पर बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Sehore Road Accident An unknown vehicle crushed bike riders on Indore-Bhopal highway both died
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीहोर से होकर गुजरने वाले इंदौर-भोपाल रोड पर ग्राम कोठरी के पास कचनारिया जोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा बुधवार रात नौ बजे का है। पुलिस मामले में मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे का रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी तरह के मामले में इंदौर-भोपाल रोड पर ग्राम कोठरी के पास कचनारिया जोड़ पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। बुधवार रात नौ बजे के करीब हुई इस घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि हाइवे से निकलने वाले लोगों ने बाइक से घायल दोनों लोगों को तड़पते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा में ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


मृतकों की नहीं हो सकी पहचान
आष्टा पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए गए, लेकिन आसपास के रहवासी मृतकों को पहचानने में असमर्थ रहे। पुलिस ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर मृतकों के संबंध में अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक इंदौर निपानिया के हो सकते हैं। वहीं, बाइक के नंबरों के आधार पर बाइक किसी विनोद सोलंकी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद भी मृतकों की पहचान बुधवार देर रात तक नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले बाइक और ऑटो की टक्कर में हो गई थी दो की मौत
बुधनी 7 एनएच 46 पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे के करीब हुआ था। बताया जाता है कि एक बाइक और ऑटो के बीच तेज रफ्तार में टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया था। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्तियों को नेशनल हाइवे की एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed