{"_id":"65d4d00d05b780ef340fc19d","slug":"sehore-proposal-for-development-works-worth-crores-passed-in-council-meeting-of-municipality-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: पालिका की काउंसिल बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित, निर्धारित कार्यों की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: पालिका की काउंसिल बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित, निर्धारित कार्यों की स्वीकृति
Tue, 20 Feb 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:45 PM IST
सार
सीहोर जिले में पालिका की प्रेसिडेंट इन काउंसिल बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया। एजेंडे के निर्धारित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
काउंसिल बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में मंगलवार को शहर के नगर पालिका परिसर में नगर पालिका परिषद में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। एजेंडे के निर्धारित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर मौजूद परिषद के सभापति के अलावा पार्षदों और नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में विकास कार्य के लिए कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। गत वर्ष शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया था। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यों को चर्चा में शामिल किया गया था, जिसमें निर्धारित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे आगामी दिनों में वार्ड क्रमांक-22 में नाली निर्माण कार्य के लिए छह लाख 95 हजार से अधिक की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 13 में नाली निर्माण कार्य के लिए 22 लाख से अधिक राशि की स्वीकृति पर विचार किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 16 के आराकश मोहल्ला नाली निर्माण आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने कहा कि शहर में विकास कार्य के लिए गत वर्ष करीब 300 करोड़ से अधिक राशि का बजट पेश किया गया था, जिससे शहर वर्तमान में स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है। शहर में साफ-सफाई के लिए नगर को जोन में विभाजित कर नगर पालिका के स्वच्छता अमले द्वारा सफाई की जा रही है।
