फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Proposal for development works worth crores passed in council meeting of municipality

Sehore: पालिका की काउंसिल बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित, निर्धारित कार्यों की स्वीकृति

Tue, 20 Feb 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 09:45 PM IST
सार

सीहोर जिले में पालिका की प्रेसिडेंट इन काउंसिल बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया। एजेंडे के निर्धारित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन
Sehore Proposal for development works worth crores passed in council meeting of municipality
काउंसिल बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में मंगलवार को शहर के नगर पालिका परिसर में नगर पालिका परिषद में प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। एजेंडे के निर्धारित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर मौजूद परिषद के सभापति के अलावा पार्षदों और नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में विकास कार्य के लिए कोई कमी नहीं आनी चाहिए। शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। गत वर्ष शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया था। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यों को चर्चा में शामिल किया गया था, जिसमें निर्धारित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे आगामी दिनों में वार्ड क्रमांक-22 में नाली निर्माण कार्य के लिए छह लाख 95 हजार से अधिक की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 13 में नाली निर्माण कार्य के लिए 22 लाख से अधिक राशि की स्वीकृति पर विचार किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 16 के आराकश मोहल्ला नाली निर्माण आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने कहा कि शहर में विकास कार्य के लिए गत वर्ष करीब 300 करोड़ से अधिक राशि का बजट पेश किया गया था, जिससे शहर वर्तमान में स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है। शहर में साफ-सफाई के लिए नगर को जोन में विभाजित कर नगर पालिका के स्वच्छता अमले द्वारा सफाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed