{"_id":"632d18972e725a24174dea08","slug":"sehore-people-will-get-freedom-from-stray-cattle-initiative-of-municipal-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: आवारा मवेशियों से लोगों को मिलेगी मुक्ति, नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, गौशाला में रखे जाएंगे बेसहारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: आवारा मवेशियों से लोगों को मिलेगी मुक्ति, नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, गौशाला में रखे जाएंगे बेसहारा पशु
Fri, 23 Sep 2022 07:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:53 AM IST
सार
सीहोर शहर वासियों को जल्द ही सड़क पर घूमते आवारा पशुओं से मुक्ति मिल जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका ने अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
गाय पकड़ती नगर पालिका की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर शहर वासियों को जल्द ही सड़क पर घूमते आवारा पशुओं से मुक्ति मिल जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका ने अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अब तक एक दर्जन से अधिक मवेशियों को पकड़कर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चांदबढ़ गौशाला में रखा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने नगर पालिका ने योजना बनाकर आधा दर्जन गौशालाओं को चिन्हित कर रखने की योजना बनाई है। जिससे आवारा पशुओं से शहर मुक्त होगा। शहर में जगह-जगह आवारा मवेशियों के खड़े होने एवं आवारा मवेशियों की सड़कों पर लड़ाई होने से लोगों को निकलने में परेशानी होती थी, साथ ही जान का भी खतरा बना रहता है।
शहर में इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा हर जगह लगा रहता है। आवारा मवेशियों के कारण राहगीरों व छोटे वाहन चालकों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मवेशी आपस में जब लड़ाई करने लगते हैं तो लोगों के लिए जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। मवेशियों के चलते कई लोग जान गंवा चुके हैं।
इस संबंध में अतिक्रमण शाखा के प्रकाश परमार ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान पालिका की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। टीम ने गुरुवार को करीब 16 आवारा मवेशियों को पकड़कर चांदबढ़ गौशाला में रखा है। इस अभियान के दौरान इन आवारा मवेशियों को पकड़ने के बाद गौशालाओं में रखा जाएगा। इसके लिए चांदबढ़ गौशाला के अलावा झागरिया, टिटोरा, आमझिर मोगराराम और खारपा आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है। सबसे अधिक यह समस्या शहर के मुख्य बाजार के अलावा सब्जी मंडी के पास की है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि पशुओं के कारण सड़क पर जाम लग जाता है वहीं आए दिन वाहन चालक सड़कों पर इनकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार धरपकड़ अभियान के बाद मवेशियों को रखने की जगह नहीं होने के चलते इन पर लगाम संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा जो कार्य योजना बनाकर अभियान के दौरान मवेशियों को पकड़ने के बाद गौशाला में रखने की योजना बनाई है। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।