फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore People could not escape sting of dengue this time too patients broke record for third time in decade

Sehore: डेंगू के डंक से इस बार भी नहीं बच सके लोग, एक दशक में तीसरी बार मरीजों ने तोड़ा रिकॉर्ड, संख्या हुई 85

Mon, 21 Oct 2024 06:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 06:12 PM IST
सार

डेंगू के डंक से लोग इस बार भी नहीं बच सके। पिछले 10 साल में तीसरी बार डेंगू के मरीजों ने रिकॉर्ड तोड़ा है। डेंगू के मरीजों के संख्या 85 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Sehore People could not escape sting of dengue this time too patients broke record for third time in decade
डेंगू मच्छर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में डेंगू के डंक से इस बार भी लोग बच नहीं सके हैं। अभी भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जिले में अभी तक 85 डेंगू पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले में पिछले 10 साल में तीसरी बार इस वर्ष डेंगू के सर्वाधिक 85 मरीज मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया यूनिट हरकत में है। अमला पिछले चार महीने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम करने जुटा है। लेकिन स्थिति ज्यादा कंट्रोल में नहीं हुई है। डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला अब भी बरकरार है। 

विज्ञापन


डेंगू के पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो पिछले एक दशक में साल 2016 में डेंगू के 162 व 2021 में 135 मरीज मिले थे। इस बार जून से अक्तूबर के बीच सबसे अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं। मलेरिया यूनिट का अमला बीमारी की रोकथाम के लिए जुटा है। सर्वे में जिन जगह पर लार्वा मिल रहा उसे नष्ट कर दवा छिड़काव और फागिंग से धुआं कर रहे हैं। मरीजों को चिह्नित कर प्राथमिक इलाज और गंभीर को सीधे अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


तापमान 24 डिग्री होने पर ही प्रकोप होगा कम
जिला मलेरिया विभाग के अनुसार, अधिक तापमान होने पर ही मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैलने की सबसे अधिक अशंका रहती है। अब भी तापमान उच्च स्तर पर चल रहा है। इसे देखते हुए लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए मकान या आसपास, छत पर पानी जमा है तो उसकी निकासी करे। साफ-सफाई पर पूरा फोकस कर स्वच्छता का माहौल रखने के साथ ही रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग कर अन्य बातों का ध्यान रखे। हालांकि, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री हुआ तो प्रकोप कम होगा और जैसे ही 16 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तो पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव आने से वायरल का प्रकोप
अक्तूबर महीने की शुरुआत से ही मौसम हर पल बदल रहा है। कभी तेज धूप निकलने से गर्मी, उमस तो कभी बारिश होने के साथ रात में हल्की सर्दी लगने लगती है। इससे वायरल बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। इस समय अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य बीमारी के मरीज सबसे अधिक इलाज कराने आ रहे हैं। इससे जिला अस्पताल के अलावा अन्य अस्पताल की ओपीडी में भी इजाफा होने से भीड़ देखने मिल रही है।


इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी क्षमा बर्वे का कहना है कि सितंबर महीने की तुलना में अक्तूबर में डेंगू के बहुत कम मरीज मिल रहे हैं। आगामी दिनों में 24 डिग्री तापमान पहुंचने पर इसका प्रकोप कम होना शुरू हो जाएगा और 16 डिग्री से नीचे पहुंचने पर तो पूरी तरह से खत्म ही हो जाएगा। हालांकि, फिर भी लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है।

जिले में किस वर्ष में कितने मिले मरीज
वर्ष  - मलेरिया  -  डेंगू  - चिकनगुनिया

  • 2015   534   07   00

  • 2016   533   162   00

  • 2017   383   26   11

  • 2018   104   21  04

  • 2019   101   67   13

  • 2020   17   14   03

  • 2021   28   135   14

  • 2022   28   14   00

  • 2023   65   79   14

  • 2024   17   85   07

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed