फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore NHRC took cognizance of beating woman in Kubereshwar Dham as thief and taking 50 thousand rupees

Sehore: कुबेरेश्वर धाम में महिला को चोर बताकर पिटाई करने और 50 हजार लेने के मामले में NHRC ने लिया संज्ञान

Wed, 22 Feb 2023 08:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Feb 2023 08:18 AM IST
सार

सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में नीमच की एक महिला को चोर बताकर पीटने और 50 हजार रुपये लेने के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने हस्तक्षेप करते हुए संज्ञान में लिया है। आयोग ने सीहोर एसपी को जांच करवाकर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में तीन सप्ताह का समय दिया है।

विज्ञापन
Sehore NHRC took cognizance of beating woman in Kubereshwar Dham as thief and taking 50 thousand rupees
कुबेरेश्वर धाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुबेरेश्वर धाम में सोमवार को एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में महिला ने मंडी थाने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज न करते हुए इस पूरे मामले को जांच में लिया था। बताया जाता है कि मंदिर समिति और यहां पर आए कुछ भक्तों ने चेन चोरी करने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मानव अधिकार आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन सप्ताह में जांच उपरांत एसपी से प्रतिवेदन मांगा है। मालूम हो कि नीमच के मनासा निवासी महिला इन्द्रा बाई ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला और अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन मंडी थाना पुलिस महिला की एफआइआर दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


मंडी थाना प्रभारी हरी सिंह परमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। महिला शिकायत देकर शाम को अपने गांव लौट गई थी। हमने उससे संपर्क करने के प्रयास किए थे, लेकिन वह गांव चली गई थी। मंगलवार को हमने महिला को बयान के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आई। इस मामले में गहनता से जांच चल रही है। महिला का मेडीकल भी कराया गया है। महिला पर ग्वालियर लश्कर क्षेत्र की रहने वाली जूही चावला पत्नी अमित चावला ने चेन चोरी करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला...
रिपोर्ट के मुताबिक, सीहोर के मंडी थाने पहुंची नीमच निवासी इंद्रा मालवीय ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने आई थी, तभी समिति वालों ने बुलाकर उसके साथ मारपीट कर चेन देने को कहा। जब उसके पास चेन नहीं मिली तो घरवालों के नंबर मांगकर उन्हें धमकी दी कि दस मिनट में 50 हजार रुपये दे दो। अन्यथा चोरी का केस लगाकर जेल में डाल देंगे। घरवालों ने समिति के खाते में रुपये डाले तब ही उन्हें छोड़ा गया। इस मामले में मंडी पुलिस का कहना है कि मारपीट की शिकायत करने वाली महिला और उसके पति पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है। महिला का मेडिकल भी कराया गया था।


सीसीटीवी कैमरे उगलेंगे राज...
मामले में पुलिस के समक्ष राज उजागर करने सीसीटीवी कैमरे काम आ सकते हैं। बताया जाता है कि पूरे परिसर में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। शायद चैन चोरी की घटना इन कैमरों में कैद हो, हालांकि पुलिस ने कैमरे अभी खंगाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed