फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Warehouse manager suspended for increasing gram weight by sprinkling water

Sehore News: पानी का छिड़काव कर चने का वजन बढ़ाने पर वेयरहाउस प्रबंधक निलंबित, तीन मजदूरों को कार्य से हटाया गया

Tue, 25 Apr 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

सीहोर जिले में पानी का छिड़काव कर चने का वजन बढ़ाने पर वेयरहाउस प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीन मजदूरों को कार्य से हटाया गया है।

विज्ञापन
Sehore News Warehouse manager suspended for increasing gram weight by sprinkling water
चने का वजन बढ़ाने पर वेयरहाउस प्रबंधक निलंबित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर के आष्टा में स्थित एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम क्रमांक-15 में चने पर पानी का छिड़काव कर वजन बढ़ाने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक को आष्टा के एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम क्रमांक-15 के प्रबंधक धर्मेन्द्र परमार को निलंबित करते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने तथा दैनिक वेतन भोगियों श्रीधर तिवारी, राहुल वर्मा और दीपक मालवीय को कार्य से पृथक करने के लिए पत्र लिखा गया था।

विज्ञापन


कलेक्टर प्रवीण सिंह के पत्र पर कार्रवाई करते हुए एमपीडब्ल्यूएलसी के प्रबंध संचालक ने एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम क्रमांक-15 आष्टा के प्रबंधक धर्मेन्द्र परमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही तीनों दैनिक वेतन भोगियों को कार्य से हटा दिया गया है। जांच दल ने यह पाया कि प्रत्येक बोरी में 50 किलोग्राम वजन की तुलाई उपार्जन केन्द्र द्वारा की जाती है। बोरियों में पाए गए वजन में 41.900 किलोग्राम से 53.050 किलोग्राम तक पाए जाने से स्पष्ट होता है कि कुछ बोरियों में से चना निकाला गया है और कुछ बोरियों पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन


यह कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध की श्रेणी में आता है। जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी आष्टा द्वारा चार सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था, जिसमें नायब तहसीलदार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं प्रबंधक मार्कफेड को शामिल किया गया था। जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र परमार, दैनिक वेतन भोगी श्रीधर तिवारी, राहुल वर्मा तथा दीपक मालवीय दोषी पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed