फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Uncle-in-law killed son-in-law with a stick, body thrown on roadside to show accident

Sehore News : आदत से परेशान होकर काका ससुर ने डंडे से की थी हत्या, दुर्घटना दिखाने के लिए शव सड़क किनारे फेंका

Wed, 13 Nov 2024 12:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

दामाद की हत्या कर उसे एक्सीडेंटल केस बनाने के लिए काका ससुर ने बाइक से घसीटकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने साइबर सेल और साक्ष्यों की मदद से मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विस्तार

आष्टा पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। आरोपी मृतक का काका ससुर निकला है। जिससे मामूली कहासुनी होने पर डंडे से हत्या कर दी थी। फिर शव को बाइक से घसीटकर कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया था। जिससे मामला एक्सीडेंटल लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बीती 11 नवंबर को आष्टा थाना के ग्राम बागेर के कोटवार द्वारा बापचा पाइंट के पास बडझीरी जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति की लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी होने की सूचना दी गई थी, जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके की कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान ग्राम भंवरा के लक्ष्मणसिंह परमार के दामाद राजकुमार परमार  पिता मुंशीलाल परमार (40) नि. ग्राम कालापीपल गांव, जिला शाजापुर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को आरोपी करणसिंह पिता भंवरसिंह अपने बडे़ भाई कैलाश की तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम भंवरा आया था, यहां आरोपी के दूसरे भाई लक्ष्मण का दामाद मृतक राजकुमार भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदि था और आए दिन आरोपी की भतीजी व परिवार के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर आरोपी काका ससुर ने मृतक को अपने खेत पर शराब पिलाई और इसी दौरान कहासुनी होने पर मृतक के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी और पुलिस कार्रवाई से बचने व घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए लाश व मृतक को घसीटकर मोटर साइकिल समेत सड़क के किनारे फेंक दिया।


सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया और घटना स्थल से मिले भौतिक साक्ष्य एवं परिस्थितजन्य साक्ष्यों का संकलन कर लोगों से की गई पूछताछ एवं सायबर सेल की मदद से संदेही काका ससुर से पूछताछ की गई, जिसने पहले तो आनाकाना की किंतु बाद में उसने हत्या करना कबूल कर लिया, जिस पर आरोपी करणसिंह पिता भंवर परमार उम्र 60 साल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed