{"_id":"63a709922a13974d9719d3da","slug":"sehore-news-two-brothers-clashed-in-a-family-dispute-one-threw-acid-on-the-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: पारिवारिक विवाद में दो भाई भिड़े, एक ने दूसरे पर फेंका एसिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: पारिवारिक विवाद में दो भाई भिड़े, एक ने दूसरे पर फेंका एसिड
Sat, 24 Dec 2022 07:47 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:47 PM IST
सार
सीहोर में पारिवारिक विवाद में दो भाई भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई ने दूसरे पर एसिड फेंक दिया। फिलहाल उसक सीहोर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीहोर में एक भाई ने दूसरे पर एसिड हमला किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर के आष्टा नगर में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दो भाइयों के मामूली पारिवारिक विवाद था, जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक से गंभीर घायल को सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आष्टा के जुम्मापूरा क्षेत्र में एक ही परिवार के दो भाइयों में पारिवारिक विवाद चल रहा है। शनिवार को इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन
यह था विवाद
नल आने के बाद पानी भरने के लिए जब मकसूद खान और उनकी पत्नी मैमूना नल में पाइप लगाने गई, तो देखा पाइप फूटा था। जब मकसूद और मैमूना ने कौसर से बात कर शिकायत की, तो उसने मकसूद पर साथ में लाया एसिड फेंक दिया। मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
