{"_id":"6540e85713b2c67a5104bf1c","slug":"sehore-news-three-vehicles-collided-on-bhopal-indore-highway-2-people-died-on-spot-7-injured-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर तीन वाहन आपस में भिड़े; दो लोगों की मौके पर मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर तीन वाहन आपस में भिड़े; दो लोगों की मौके पर मौत, सात घायल
Tue, 31 Oct 2023 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:13 PM IST
सार
Sehore: डॉक्टर एएस धाकड़ ने कहा कि दो लोगों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि पहले दो ट्रकों में टकराए फिर उसमें ट्रैवलर गाड़ी आकर घुस गई।
विज्ञापन
भोपाल-इंदौर हाईवे भिड़े तीन वाहन
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर में भोपाल-इंदौर हाईवे पर मेंटल अस्पताल के पास तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी विकास खिची ने बताया कि दुर्घटना सोमवार देर रात की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेकड़ाखेड़ी जोड़ पर मेंटल अस्पताल के पास दो ट्रक और एक ट्रैवलर की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तगड़ा था कि एक ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। वहीं, ट्रकों के आपस में टकराने के बाद एक ट्रैवलर भी दोनों ट्रकों के बीच जा फंसी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एएस धाकड़ ने कहा कि दो लोगों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों में राहुल प्रजापति पिता राधेश्याम (28) निवासी खमलाय कालापीपल और प्रेम नारायण पिता तुलाराम (55) निवासी काछी मोहल्ला सीहोर शामिल हैं। मृतक दोनों ट्रकों के ड्राइवर बताए गए हैं। हादसे में सात घायल भी हुए हैं। इनमें से ट्रैवलर में सवार ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर होने से उसे भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, शेष सभी छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
