फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news students told cm shivraj singh chouhan as prime minister in School

MP News: स्कूल में बच्चों ने CM शिवराज को बता दिया 'प्रधानमंत्री', खूब लगे ठहाके, टीचर बोले- बाद में बनेंगे

Tue, 06 Dec 2022 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 03:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूल में बच्चों के बीच मौजूद हैं और खूब ठहाके लगा रहे हैं। उनके साथ कई अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। वह आजकल अचानक विभिन्न जिलों के दौरे कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sehore news students told cm shivraj singh chouhan as prime minister in School
स्कूली बच्चों के बीच सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'मामा' के नाम से मशहूर हैं। बच्चे उन्हें प्यार से 'मामा' कहकर बुलाते हैं। जब कभी भी शिवराज की बच्चों से मुलाकात होती है तो वह भी बच्चों के साथ घुल-मिल जाते हैं। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शिवराज का इसी तरह के एक नया अंदाज देखने को मिला। नसरुल्लागंज में स्थित राइज स्कूल में पहुंचे सीएम शिवराज ने बच्चों को क्लास में पढ़ाया और उनके साथ क्रिकेट भी खेला।

विज्ञापन


हालांकि, शिवराज जब क्लास ले रहे थे, तभी एक ऐसा वाक्या हुआ कि वहां मौजूद लोग हंसने को मजबूर हो गए। दरअसल, स्कूल के ही एक टीचर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की ओर से इशारा करते हुए क्साल रूम में मौजूद बच्चों से पूछा कि क्या आप लोग इन्हें जानते हैं? इस पर बच्चों ने कहा हां हम इन्हें जानते हैं। बच्चों ने सीएम शिवराज को 'प्रधानमंत्री' बता दिया। बच्चों के मुंह से इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज ने स्कूल का किया निरीक्षण...
वहीं, बच्चों द्वारा शिवराज को प्रधानमंत्री बताने की बात को संभालते हुए टीचर ने भी मजेदार बात कह दिया। टीचर ने कहा, यह तो बाद में बनेंगे। वहीं बच्चों को पढ़ाने और उनके साथ खेलने-कूदने के बाद शिवराज ने स्कूल का निरीक्षण किया। शिवराज ने टीचरों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को लेकर विशेष निर्देश दिया।


निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण...
स्कूल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में निर्माणाधीन पुल और एप्रोच रोड का भी औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी काम में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग ईमानदारी से काम करेंगे, हमारी सरकार उन्हें इनाम देगी। गड़बड़ी करने वाले अपने घर में जाकर बैठ जाएंगे, उनको काम भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी लोग विशेष ध्यान रखें। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वहां काम कर रहे लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि हमें पूरी लगन के काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed