फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Students made Ganesha of clay conservation of nature

Sehore News: छात्रों ने बनाए माटी के गणेश, संस्कृति के पाठ के साथ प्रकृति का संरक्षण

Sat, 16 Sep 2023 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 10:25 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी अब नजदीक है, जिसकी तैयारियों भी देखी जा रही हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दस दिवसीय पावन त्योहार को लेकर बच्चे भी तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
Sehore News Students made Ganesha of clay conservation of nature
छात्रों ने बनाए माटी के गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी को लेकर सीहोर शहर के ब्ल्यू बर्ड स्कूल में मिट्टी से गणेश बनाने का एक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 10 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मिट्टी से गणेश बनाए। छात्रों को कार्यशाला में पहले प्रशिक्षण दिया गया, इसके बाद खुद बच्चों ने प्रतिमाएं तैयार की।

विज्ञापन


इस मौके पर ब्ल्यू बर्ड स्कूल के संचालक बसंत दासवानी में बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रों को भगवान गणेश कि मिट्टी से मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें कक्षा छह से 10 के छात्र-छात्राएं अपनी क्ले आर्ट की शिक्षिका से यह प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस कार्यशाला के दो उद्देश्य हैं। पहला उद्देश्य बच्चों को हमारे इस त्योहार की जानकारी देना, उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना और उसके प्रति सजग करना है।
विज्ञापन




इसके साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जगरुक करना है। बच्चे किस तरह अपनी संस्कृति के साथ जुड़कर पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य कर सकते हैं, यह बताना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही छोटी कक्षा के छात्रों को भगवान श्री गणेश की महानता बताने के लिए बाल गणेश फिल्म स्कूल में दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed