{"_id":"667e16b5672fd1ce7506b1f9","slug":"sehore-news-sehore-defeated-gwalior-3-1-in-the-state-level-football-competition-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में ग्वालियर पर भारी पड़ी सीहोर की टीम, 3-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में ग्वालियर पर भारी पड़ी सीहोर की टीम, 3-1 से हराया
Fri, 28 Jun 2024 07:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:19 AM IST
सार
इस मैच में सीहोर की ओर से कृष्णा, नैतिक, रोहन ने एक-एक गोल किया था। वहीं ग्वालियर की ओर से एकमात्र गोल राहुल ने किया।
विज्ञापन
ग्वालियर और सिहोर की टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में मध्य प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से आयोजित जूनियर बालक उत्तर जोन राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में सीहोर टीम ने ग्वालियर को एक तरफा मुकाबले में 3-1 से बड़े अंतर से हराया। इस मैच में सीहोर टीम पूरे समय ग्वालियर टीम पर भारी रही। मैच की शुरुआत में ही सीहोर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन
जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि गुरुवार को भोपाल पहुंची सीहोर टीम की शुरुआत अच्छी रही। जूनियर बालक उत्तर जोन राज्यस्तरीय फ़ुटबाल प्रतियोगिता के दौरान सीहोर ने ग्वालियर को 3-1 से हराया। इस मैच में सीहोर की ओर से कृष्णा, नैतिक, रोहन ने एक-एक गोल किया था। वहीं ग्वालियर की ओर से एकमात्र गोल राहुल ने किया। इसके अलावा सीहोर में खेली जा रही बेबी लीग प्रतियोगिता के दौरान बारिश होने के कारण मैच निरस्त हो गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को दो मैच चर्च मैदान पर खेले जाऐंगे। इसमें पहला मैच आष्टा मिलन स्पोटर्स-नोडल संस्था सीहोर के अलावा दूसरा मैच इछावर-सीहोर क्लब के मध्य खेला जाएगा। चर्च मैदान पर एसोसिएशन की ओर से बेबी लीग प्रतियोगिता के अलावा निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे बारिश के दौरान भी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
