{"_id":"655494a976560d408205a897","slug":"sehore-news-retired-principal-committed-suicide-by-jumping-into-the-river-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: रिटायर्ड प्राचार्य ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: रिटायर्ड प्राचार्य ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
Wed, 15 Nov 2023 03:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Nov 2023 03:21 PM IST
सार
सीहोर जिले में एक रिटायर्ड प्राचार्य ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक रिटायर्ड प्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में सीवन नदी के चद्दरपुल से एक महिला ने मंगलवार रात छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला रिटायर्ड प्राचार्य थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्कृष्ट स्कूल के पास चद्दरपुल से किसी महिला ने नदी में छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त पर रिटायर्ड शासकीय प्राचार्य सुनीता शाह के रूप में हुई। घटनास्थल के पास उनका दोपहिया वाहन भी मिला। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें महिला प्राचार्य ने खुद के मानसिक अवसाद से ग्रसित होकर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन
महिला प्राचार्य के परिजनों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थी, उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच प्रारम्भ कर दी है। जांच अधिकारी एसआई नवतेश सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी सामने आई है कि महिला डिप्रेशन में थी और इसी कारण लगभग दो साल पहले नौकरी से बीआरएस भी ले लिया था।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मामला आत्महत्या का है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि महिला का कई सालों से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।
