फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Private doctor semi-nude body found under a culvert

Sehore News: प्राइवेट डॉक्टर का पुलिया के नीचे से अर्ध नग्न अवस्था में मिला शव, परिजन बोले हत्या की गई

Tue, 09 Apr 2024 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 05:07 PM IST
सार

प्राइवेट डॉक्टर का पुलिया के नीचे से अर्ध नग्न अवस्था में शव मिला है। वहीं, परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sehore News Private doctor semi-nude body found under a culvert
मृतक डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में आने वाले गांव खामखेड़ा जत्रा ग्राम के डॉक्टर का शव पीपलिया कैलाश रोड पर पुलिया के नीचे अर्ध नग्न अवस्था में मिला है। परिजनों का कहना है कि हत्या हुई है। डॉक्टर की मौत दुर्घटना से हुई या हत्या की गई, यह अभी भी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आठ अप्रैल को शाम करीबन 6 से 7 बजे ग्राम खामखेड़ा जत्रा के रहने वाले प्राइवेट डॉक्टर रामसिंग पिता जालम सिंह (50) साल ग्राम बरघाटी इलाज के लिए अपनी मोटर साइकिल से गए थे। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें मोबाइल लगाया। तब उन्होंने जल्द ही घर आने का कहा था। जब रात करीब 11 बजे तक नहीं आए। तब परिजन उन्हें खोजने ग्राम से बरघाटी पहुंचे वहां से बताया कि वे तो यहां से जा चुके। तब खोजबीन तेज हुई। सिद्दीकगंज पुलिस को भी सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान रात में करीब दो बजे डॉक्टर रामसिंग दांगोलिया का शव पीपलिया कैलाश ग्राम के मार्ग पर पुलिया के नीचे अर्ध नग्न अवस्था में मिला, पास में ही उनकी क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल भी मिली।
विज्ञापन


सूचना पर रात में ही एसडीओपी आकाश अमलकर, सिद्दीकगंज टीआई और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन, सगे संबंधियों, ग्रामीणों को सूचना लगते ही वे भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। मृतक डॉक्टर के परिजन सगे संबंधियों का कहना है कि ये हत्या का मामला है। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं हैं। वहीं, पुलिया के अंदर कैसे पहुंचे। अब ये मामला पुलिस के लिये एक चुनौती है। डॉक्टर की मौत दुर्घटना है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed