{"_id":"64f1483cace905bb8b0319b3","slug":"sehore-news-one-year-old-child-died-after-falling-in-a-bucket-of-water-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: पानी की बाल्टी में गिरने से एक साल के बच्चे की मौत, रक्षाबंधन मनाने मां के साथ नानी के घर गया था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: पानी की बाल्टी में गिरने से एक साल के बच्चे की मौत, रक्षाबंधन मनाने मां के साथ नानी के घर गया था मासूम
Fri, 01 Sep 2023 08:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 08:05 AM IST
सार
Sehore News: सीहोर में एक साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए अपनी नानी के यहां गया था। हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के इछावर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला इछावर के वार्ड नं. 12 का है। इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी अरविंद यादव की पत्नी रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए इछावर अपने मायके आई थी। रक्षाबंधन अच्छे से मनाया गया। उसके बाद भुजरिया पर्व मनाने के लिए पूरा परिवार काफी उत्साहित था।
अरविंद यादव का एक वर्षीय बेटा मीत यादव घर में खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते वह कब पानी से भरी हुई बाल्टी के पास चला गया। परिवार के लोगों को पता ही नहीं चला। बच्चा नहीं मिलने पर जब उसकी घर में ही खोजबीन की तो वह बाल्टी में डूबा हुआ मिला। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मीत यादव मंडीदीप से अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल आया था। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।