फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News On September 23 CM Shivraj will perform Bhoomi Pujan of Seep Ambar Irrigation Project Complex Phas

Sehore News: 23 सितंबर को CM शिवराज सीप अंबर सिंचाई परियोजना कॉम्प्लेक्स फेस-2 का करेंगे भूमिपूजन

Thu, 21 Sep 2023 07:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 07:16 PM IST
सार

सीहोर जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में सीएम चौहान भैरूंदा में सीप अंबर सिंचाई परियोजना कॉम्प्लेक्स फेस-2 का भूमिपूजन करेंगे।

विज्ञापन
Sehore News On September 23 CM Shivraj will perform Bhoomi Pujan of Seep Ambar Irrigation Project Complex Phas
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान का 23 सितंबर को सीहोर के भैरूंदा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। सीएम चौहान भैरूंदा में 190 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीप अंबर सिंचाई परियोजना कॉम्प्लेक्स फेस-2 का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान सीएम चौहान नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय का शुभारंभ भी करेंगे।

विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि सीप परियोजना से भैरूंदा तहसील के 26 ग्रामों की 13 हजार 457 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस परियोजना में नर्मदा नदी से पंप हाऊस के माध्यम से पानी लिफ्ट कर प्रेशेराइज्ड पाइप प्रणाली और स्काडा तकनीकी द्वारा सिंचाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन


सीएम चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी ने भैरूंदा के ग्राम मंडी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed