{"_id":"661f3bfc05977a5bc609003c","slug":"sehore-news-national-flag-hoisted-on-tower-case-registered-for-flag-code-violation-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: राष्ट्रीय ध्वज टावर पर लगाया, ध्वज संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: राष्ट्रीय ध्वज टावर पर लगाया, ध्वज संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
Wed, 17 Apr 2024 08:33 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:33 AM IST
सार
राष्ट्रीय ध्वज टावर पर लगाने का मामला सामने आया है। ध्वज को टावर पर लगाने वाले के खिलाफ ध्वज संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
टावर पर लगा राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के जावर तहसील में आने वाले ग्राम मुरावर में एक टावर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने राष्टीय ध्वज तिरंगे के साथ एक अन्य ध्वज सिलाई करने के बाद उसे मोबाइल टावर के सबसे ऊपर लगाने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद प्रशासन एवं पुलिस विभाग हरकत में आ गया। सोशल मीडिया पर लगाए गए उक्त जुड़वा ध्वज पूरी तरह से ध्वज संहिता का खुला उल्लंघन के साथ अपराध की श्रेणी में माना जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि लगाए झंडे में ऊपर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा होने के साथ ही उसके नीचे एक अन्य झंडा सिलाई किया हुआ है। टावर पर एक ओर एक अन्य झंडा भी पहले से लगा हुआ नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे को उतरवा लिया। अब बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर इस कृत्य को किसने किया है। ये पुलिस और प्रशासन के लिये जांच का विषय है। पुलिस ने उक्त झंडे को अपने कब्जे में लिया है। जावर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-2, राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मामले के संबंध में एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई कि किसी ने ग्राम मुरावर में टावर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ जोड़ कर एक ओर झंडा लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एक ओर टीम जा रही है, इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
