फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Municipal soldier posted under the security of Ashta SDM hanged himself

Sehore News: आष्टा एसडीएम की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच शुरू

Sat, 22 Jun 2024 01:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक हर्निया की बीमारी से ग्रस्त थे। 11 सितंबर 2023 को बड़े बेटे सत्यम की 13 महीने की बेटी रुचिता की मौत हो गई थी, जिससे उनको गहरा सदमा लगा था। हालांकि, पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन
Sehore News: Municipal soldier posted under the security of Ashta SDM hanged himself
होमगार्ड जवान ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आष्टा एसडीएम स्वाति उपाध्याय की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों ने नींद खुलने पर उसे फंदे पर लटका देखा। आष्टा थाना और अमलाहह्य चौकी पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतारा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही लगा है।

विज्ञापन

 
आष्टा थाना क्षेत्र के गांव मानाखेड़ी निवासी होमगार्ड जवान देवकरण पिता हेमराज सिंह वर्मा (57) लंबे समय से एसडीएम की सुरक्षा में तैनात थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक हर्निया की बीमारी से ग्रस्त थे। 11 सितंबर 2023 को बड़े बेटे सत्यम की 13 महीने की बेटी रुचिता की मौत हो गई थी, जिससे उनको गहरा सदमा लगा था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि वह अपनी बीमारी तथा पोती के निधन से भी तनाव में रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि पड़ताल पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed