फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news: Mobile Reading Van launched in Sehore, officials narrate stories to inspire children’s reading

Sehore news: शिक्षा के लिए यहां शुरू हुई अनूठी पहल, जानें क्यों लोगों का ध्यान खींच रही मोबाइल रीडिंग वैन

Tue, 19 Aug 2025 04:24 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 04:24 PM IST
सार

MP News In Hindi : "रीडिंग कैंपेन 2025" की शुरूआत सीहोर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन की रूची को बढ़ाने के लिए मोबाइल रीडिंग जैसी पहल कारगर साबित हो सकती है। जानें क्या है इसकी विशेषताएं। 

विज्ञापन
Sehore news: Mobile Reading Van launched in Sehore, officials narrate stories to inspire children’s reading
सीहोर में बच्चों की पढऩे की आदत जगाने निकली मोबाइल रीडिंग वैन

विस्तार

सीहोर जिले में शिक्षा जगत की एक अनूठी पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है। जिला शिक्षा केंद्र सीहोर, डाइट और मिशन अंकुर टीम के संयुक्त प्रयासों से रीडिंग कैंपेन 2025 की शुरुआत हुई। रीडिंग वैन का पहला पड़ाव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्तूरबा रहा। यहां जिला परियोजना समन्वयक रमेश उइके और डाइट प्राचार्य डॉ. अनीता बडग़ुर्जर ने बच्चों को दिलचस्प कहानियां सुनाईं।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चे पूरे उत्साह से इन कहानियों को सुनते रहे और चर्चा में भाग लेते हुए अपनी कल्पनाओं को शब्द देने लगे।

कल्पनाओं को नई उड़ान दे रही पहल
कहानियों ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और उनकी आंखों में सीखने की चमक दिखाई दी। कलेक्टर बालागुरु के और सीईओ डॉ. नेहा जैन ने कहा कि किताबें बच्चों के जीवन का आईना होती हैं। कहानियां उन्हें उनके अनुभवों से जोड़ती हैं और कल्पनाओं को नई उड़ान देती हैं। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, हेमलता तोमर, योगिता लोधी, गेंदराज विश्वकर्मा, जगदीश राय, आत्माराम बामनिया, प्राचार्य नीना सिंह दुबे तथा मिशन अंकुर टीम के सदस्य सुमित साध, सुमन स्वर्णकार, स्नेह द्विवेदी और अभिषेक चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिलेभर में निकलेगी रीडिंग वैन
यह मोबाइल वैन केवल सीहोर में नहीं रुकेगी। 19 अगस्त को यह विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करेगी और फिर आष्टा, इछावर और भेरुन्दा विकास खंडों में भी बच्चों के बीच पढ़ाई को रोचक बनाएगी। इस दो दिवसीय यात्रा का मुख्य संदेश यही है मेरी किताब, मेरी कहानी । हर बच्चे को किताबों में अपनी दुनिया ढूंढनी है और आत्मविश्वास से भविष्य की राह पकड़नी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: 13 दिनों से लापता युवती ने परिवार से फोन पर की बात, मुंहबोले भाई ने किया ऐसा दावा; जानें माजरा

पठन संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल का सबसे बड़ा उद्देश्य सिर्फ बच्चों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय तक भी है। किताबों की खुशबू और कहानियों की गूंज से यह अभियान समाज में पठन संस्कृति को मजबूत करेगा। जिले के हर बच्चे को यह संदेश दिया जा रहा है कि पढ़ाई केवल परीक्षा तक नहीं, बल्कि जीवन भर साथ निभाने वाली आदत है।

ये भी पढ़ें- Indore News : घरेलू विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, 9 माह की गर्भवती पत्नी के सामने उजड़ा घर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed