{"_id":"6531d2a769445b7556098383","slug":"sehore-news-mixer-machine-collides-with-high-tension-line-two-workers-killed-one-seriously-injured-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: मिक्सर मशीन हाईटेंशन लाइन से टकराई, दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: मिक्सर मशीन हाईटेंशन लाइन से टकराई, दो मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर घायल
Fri, 20 Oct 2023 11:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:28 AM IST
सार
Sehore News: सीहोर में मिक्सर मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिया निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन के हाई टेंशन बिजली के तार से टकराने से दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जिले के शाहगंज थाना अंतर्गत ग्राम आमोन और खारी सिलगेना के बीच का है।
शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि ग्राम आमोन खेरी सिलगेना मार्ग के बीच पुलिया का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को मिक्सर मशीन हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गई। जिसके कारण ग्राम देहगावा थाना सुलतानगंज निवासी 19 वर्षीय नीलेश पिता रामदास सिलावट और गैरतगंज रायसेन निवासी 18 वर्षीय रोशन पिता परमलाल सिलावट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस समय मिक्सर मशीन हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आई तब मजदूर कार्य कर रहे थे। इंजीनियर और ठेकेदार मौके पर मौजूद नहीं थे, यदि मौके पर कोई जिम्मेदार मौजूद होता तो शायद यह घटना नहीं होती। ग्राम देहगावा निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पिता शिवराज सिलावट की सूचना पर शाहगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घायल मजदूर को बुधनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुधनी नगर के वार्ड क्रमांक 4 अदालत कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। गौरतलब है कि इटारसी की रहने वाली लड़की ने घर से भाग कर आर्य समाज के मंदिर में शादी की थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया हैl