फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Kotwali TI was not taking action against gamblers, SP called team from Ashta

Sehore News: कोतवाली टीआई जुआरियों पर नहीं कर रहे थे कार्रवाई, एसपी ने आष्टा से बुला ली टीम

Tue, 30 May 2023 01:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 30 May 2023 01:32 PM IST
सार

पुलिस ने गंजबासौदा एसडीएम के भाई समेत 17 जुआरियों को पकड़ा है। 17 बाइक जब्त की गई है। कोतवाली टीआई को नोटिस थमाया गया है। 
 

विज्ञापन
Sehore News: Kotwali TI was not taking action against gamblers, SP called team from Ashta
सीहोर में जुआरियों से जब्त बाइक्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर कोतवाली टीआई जुआरियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे थे। पुलिस की छापामार टीम के पहुंचने से पहले खबर उन तक पहुंच जाती थी। एसपी ने गुपचुप रूप से आष्टा एसडीओपी, टीआई सहित टीम को बुलाया। टीम ने छापे मारे और गंजबासौदा एसडीएम के भाई समेत 17 जुआरियों को पकड़ा। साथ ही 17 बाइक भी जब्त की। 

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात कालापहाड़ पर दबिश दी। करीब डेढ़ लाख रुपये और 17 मोबाइल भी जब्त किए। स्थानीय पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आष्टा की टीम को प्राइवेट लोडिंग वाहन से काला पहाड़ तक भेजा। ताकि बदमाशों को पुलिस के आने की खबर न मिल सके। पुलिस ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई में विदिशा जिले के गंजबासौदा एसडीएम विजय राय के भाई शैलेंद्र राय को भी पकड़ा है। राजकुमार नामक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुख्यात सटोरिया बबलू बेहरा भी पुलिस गिरफ्त में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने जिन बदमाशों को पकड़ा है, उनमें बाबू विश्वकर्मा (21), आयुष सक्सेना (21), शुभम जोगी (28), परवेश पठान (36), शैलेन्द्र राय (33), मोहसिन (32), सुरेन्द्र कुशवाह (35), आशिफ अहमद (33), मुबारिक खां (35), अमजद खां (40) शाहजीव अली (23) अकील खां (28), वसीम (34), मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू बेहरा (50), पवन मुकाती निवासी इछावर, रमेश मेवाडा (60) और गबू सोनी (52) दोनों निवासी आष्टा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई को दिया कारण बताओ नोटिस
शहर के जुआरियों की धरपकड़ के लिए एसपी ने अभियान चलाया है। जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि वे खुलेआम पुलिसकर्मियों को गालियां देते नजर आते थे। इसकी खबर जब एसपी मयंक अवस्थी तक पहुंची तो उन्होंने सभी टीआई को जुआरियों और सटोरियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी दबिश से पहले जुआरी सतर्क हो जाते थे। अवस्थी ने आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान, आष्टा टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित पार्वती थाना, जावर चौकी, अमलाहा चौकी, मेहतवाड़ा चौकी, खाचरौद चौकी और पुलिस लाइन से रिजर्व बल को बुलाया। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि आष्टा थाना क्षेत्र की पुलिस को बुलाकर गोपनीयता के साथ काला पहाड़ पर छापामार कार्रवाई की गई है। कोतवाली टीआई नलिन बुधौलिया को बताओ नोटिस थमाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed