फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Junior engineer of electricity company arrested taking 15 thousand bribe

Sehore News: बिजली कंपनी का जेई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई

Tue, 07 Jan 2025 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Jan 2025 10:55 PM IST
सार

आरोपी ने ग्राम हैदरगंज के किसान देवनारायण रघुवंशी को ट्रांसफार्मर बंद करने की धमकी देकर एक साल से परेशान कर रखा था और 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Sehore News: Junior engineer of electricity company arrested taking 15 thousand bribe
मफलर पहने बैठा आरोपी जूनियर इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक किसान को करीब एक साल से परेशान कर रहे बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नापलाखेड़ी के विघुत वितरण कंपनी कार्यालय में की गई, जहां जूनियर इंजीनियर ने ट्रांसफार्मर बंद करने की धमकी देकर किसान उपभोक्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ था। मामला जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम नापलाखेड़ी का है। यहां बिजली कपंनी की 33 केबी डीसी पर तैनात जूनियर इंजीनियर मनोज यादव को लोकायुक्त टीम भोपाल ने रंगे हाथों 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 

विज्ञापन


एक साल से ट्रासंफार्मर बंद करने की दे रहा था धमकी
ग्राम हैदरगंज निवासी फरियादी देवनारायण रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नापलाखेड़ी डीसी से उनके खेत का ट्रासफार्मर जुड़ा हुआ है, इस ट्रांसफार्मर को बंद करने की धमकी बीते एक साल से नापलाखेड़ी डीसी पर तैनात जूनियर इंजीनियर मनोज यादव द्वारा दी जा रही थी, जिसे लेकर कई बार उनसे मिन्नतें की गई, आखिर में दो महीने पूर्व जेई यादव द्वारा इनसे तीस हजार रुपए की मांग की गई, जिस पर दोनों के बीच 15 हजार रुपए में समझौता हुआ। इधर इस दौरान फरियादी रघुवंशी द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त भोपाल को कर दी गई। लोकायुक्त टीम द्वारा तय प्लानिंग के तहत मंगलवार को  फरियादी देवनारायण को केमिकल युक्त नोट लेकर डीसी कार्यालय पहुंचा, यहां जैसे ही फरियादी ने रिश्वत के 15 हजार रुपए जेई मनोज यादव को दिए, लोकायुक्त टीम ने तत्काल उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान हाथ घुलवाने पर रंग गुलाबी हो गया। टीम ने इनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हर महीने पकड़े जा रहे रिश्वतखोर कर्मचारी
जिले में मैदानी अधिकारी और कर्मचारी किस कदर बेखौफ होकर रिश्वतखोरी कर रहे है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते तीन महीनों से हर महीने एक-दो कर्मचारी अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा रहे है, बीते दिनों पकड़े गए अधिकारियों में नपा के एई रमेश वर्मा, आष्टा का सोसायटी प्रबंधक सहित अब यह बिजली कंपनी का जेई ट्रेप हुआ है। लोकायुक्त टीम द्वारा भी आए दिन कार्रवाई की जा रही है, लेकिन रिश्वतखोर कर्मचारियों में किसी बात का डर दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed