फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News JCB claws on encroachment after government order

Sehore News: शासन के आदेश के बाद अतिक्रमण पर चला JCB का पंजा, गुमठियों को हटाया गया

Mon, 01 Jan 2024 07:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 07:58 PM IST
सार

सीहोर नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू कर दी है। अमले ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Sehore News JCB claws on encroachment after government order
अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में सोमवार को शासन के आदेश के बाद नगर पालिका अमला एक्शन में आ गया और नए साल के पहले ही दिन शहर के नदी चौराहे से पान चौराहे और शुगर फैक्ट्री से प्राचीन गणेश मंदिर तक करीब एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण कर रखी गुमठियों को हटाया गया। नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू कर दी है। अमले ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचे, यहां अतिक्रमण की स्थिति देखी। देखते ही देखते जेसीबी मशीन से यहां लोगों के अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की।

विज्ञापन


गणेश मंदिर तक सड़क के दोनों ओर लोगों के अवैध कब्जे हटवाए। इसके साथ ही यहां पूजा-सामग्री व प्रसाद की दुकानों को करीब 10-10 फीट पीछे करवाया। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और मंदिर के आसपास जगह खुली हुई नजर आए। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी गणेश मंदिर के आसपास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई गई थी। सोमवार को नगर पालिका के सहायक इंजीनियर रमेश वर्मा के मार्गदर्शन में शासन के आदेशानुसार, अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई जा रही है। नालियों के ऊपर रखी गुमठियों और सामान को अब नगर पालिका का अमला नए साल के पहले दिन से सख्ती में आ गया है। नियम तोड़ने पर नगर पालिका 500 से 10 हजार तक का जुर्माना भी करेगी। इसके बाद नगर पालिका पूरे शहर में मुनादी कराई थी।
विज्ञापन


इसमें कहा जा रहा है कि जिन लोगों का भी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण है, वह खुद ही इसे हटा लें। अन्यथा उसे सख्ती से हटा दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ मुहिम में नालियों के ऊपर रखे सामान को जब्त कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा। शासन के आदेश के बाद नगर पालिका ने यह तय किया है कि इस जुर्माने की राशि कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 10 हजार तक रहेगी। पहले मुनादी कराई जा रही है, ताकि सभी लोग अपने अतिक्रमण खुद ही हटा लें, नहीं हटाने पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय सड़कों पर काफी भीड़ हो रही है। त्योहारों के समय तो और अधिक परेशानी शुरू हो जाती है। उस समय तो बाजारों में पैदल चलने में भी कठिनाई होती है। सबसे अधिक समस्या सड़कों के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा रखे सामान से होती है। इसी तरह दोपहिया वाहनों और हाथ ठेलों से भी परेशानी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed