{"_id":"647206bd75739989250c93e7","slug":"sehore-news-in-the-name-of-ghost-brother-in-law-rapes-youth-in-mp-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रिश्तों को किया तार-तार... भूत-प्रेत के नाम पर जीजा ने साली के साथ बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रिश्तों को किया तार-तार... भूत-प्रेत के नाम पर जीजा ने साली के साथ बनाए शारीरिक संबंध
Sat, 27 May 2023 07:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 27 May 2023 07:03 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीहोर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। भूत-प्रेत उतारने के नाम पर जीजा ने साली से कई बार संबंध बनाए। पीड़ित ने मां को जीजा की करतूत बताई, तब जाकर मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सीहोर में रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर आई है। भूत-प्रेत के नाम पर एक युवती को उसके ही जीजा ने बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित युवती ने मां को जीजा की करतूत बताई। तब जाकर शिकायत पुलिस तक पहुंचीं। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अगस्त 2022 में अपनी मौसी की लड़की (बहन) के घर बुधनी गई थी। तब से वहीं रह रही थी। बुधनी आने के करीब 15 दिन बाद उसकी तबियत खराब रहने लगी। उसे बार-बार चक्कर आते थे। पीड़िता के मुताबिक उसकी बहन का पति कुलदीप झाड़-फूंक करता है। तबियत खराब होने के कारण वह उसे झाड़-फूंक करने के लिए तालपुरा की दरगाह पर ले गया। उसने कहा कि तुम्हारे अंदर भूत-प्रेत का वास हो गया है। उसे भगाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने होंगे। उसी रात पीड़िता के साथ आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
आरोपी की हैवानियत का शिकार होने के बाद जब पीड़िता खामोश रही तो आरोपी जीजा की हिम्मत बढ़ गई। वह बार-बार उसके साथ ज्यादती करने लगा। बीते दिनों जब पीड़िता की मां आरोपी के घर पहुंची तो पीड़िता ने उसे आपबीती बताई। इसके बाद मां-बेटी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी कुलदीप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
