{"_id":"64eff8833ed12a0bd70e3f25","slug":"sehore-news-farmers-of-sehore-wished-for-rain-from-lord-indra-performed-kirtan-bhajans-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: सीहोर के किसानों ने इन्द्रदेव से की बारिश की कामना, सोयाबीन की फसल के बीच बैठकर कीर्तन भजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: सीहोर के किसानों ने इन्द्रदेव से की बारिश की कामना, सोयाबीन की फसल के बीच बैठकर कीर्तन भजन किया
Thu, 31 Aug 2023 07:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:48 AM IST
सार
Sehore News: सीहोर में बारिश न होने से परेशान किसानों ने खेतों में बैठकर भजन कीर्तन कर इंद्रदेव को मनाया और उनसे बारिश करने की कामना की। खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल बारिश न होने से सूखने की कगार पर है।
विज्ञापन
खेत में बैठकर भजन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी के किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा एवं ग्राम शाहपुर कोड़िया के ढोलक मास्टर, पेटी मास्टर हेमराज परमार सहित किसानों ने मिलकर सूख रही फसलों के खेतों में बैठकर इंद्रदेव को मनाने के लिए भजन गाकर ढोलक पेटी झांझ मंजीरे के साथ इंद्रदेव भगवान को मनाया।
ग्राम शाहपुर कोड़िया के खेतों में बैठकर खड़ी हुई सूख रही सोयाबीन की फसलों में बैठक अनोखा भजन किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ग्राम चंदेरी के द्वारा बनाए गए भजन को ढोलक पेटी के साथ गाकर वर्षा होने की मांग की गई है, क्योंकि विगत एक माह से वर्षा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण खेतों में दरारें हो रही और फसल सूख रही है। जिसको लेकर ग्रामीण किसानों द्वारा इंद्रदेव को मनाने के लिए भजन गाकर खेतों में बैठकर सूख रही सोयाबीन व अन्य फसलों में पानी को लेकर भजन गाकर इंद्र देव भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम सेवनिया के किसान भादर सिंह मेवाड़ा, देव सिंह मेवाड़ा एवं ग्राम शाहपुर कोड़िया के वरिष्ठ किसान हेमराज पेटी मास्टर, बलराम परमार ढोलक मास्टर एवं वरिष्ठ किसान सिद्धू लाल, भागीरथ परमार, पटेल बापू लाल, जितेंद्र गौरेलाल आदि किसानों ने मिलकर इंद्रदेव भगवान को मनाया है।