फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Farmers of Sehore wished for rain from Lord Indra performed kirtan bhajans

Sehore News: सीहोर के किसानों ने इन्द्रदेव से की बारिश की कामना, सोयाबीन की फसल के बीच बैठकर कीर्तन भजन किया

Thu, 31 Aug 2023 07:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 07:48 AM IST
सार

Sehore News: सीहोर में बारिश न होने से परेशान किसानों ने खेतों में बैठकर भजन कीर्तन कर इंद्रदेव को मनाया और उनसे बारिश करने की कामना की। खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल बारिश न होने से सूखने की कगार पर है।

विज्ञापन
Sehore News: Farmers of Sehore wished for rain from Lord Indra performed kirtan bhajans
खेत में बैठकर भजन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी के किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा एवं ग्राम शाहपुर कोड़िया के ढोलक मास्टर, पेटी मास्टर हेमराज परमार सहित किसानों ने मिलकर सूख रही फसलों के खेतों में बैठकर इंद्रदेव को मनाने के लिए भजन गाकर ढोलक पेटी झांझ मंजीरे के साथ इंद्रदेव भगवान को मनाया।
विज्ञापन

 
ग्राम शाहपुर कोड़िया के खेतों में बैठकर खड़ी हुई सूख रही सोयाबीन की फसलों में बैठक अनोखा भजन किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ग्राम चंदेरी के द्वारा बनाए गए भजन को ढोलक पेटी के साथ गाकर वर्षा होने की मांग की गई है, क्योंकि विगत एक माह से वर्षा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण खेतों में दरारें हो रही और फसल सूख रही है। जिसको लेकर  ग्रामीण किसानों द्वारा इंद्रदेव को मनाने के लिए भजन गाकर खेतों में बैठकर सूख रही सोयाबीन व अन्य फसलों में पानी को लेकर भजन गाकर इंद्र देव भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम सेवनिया के किसान भादर सिंह मेवाड़ा, देव सिंह मेवाड़ा एवं ग्राम शाहपुर कोड़िया के वरिष्ठ किसान हेमराज पेटी मास्टर, बलराम परमार ढोलक मास्टर एवं वरिष्ठ किसान सिद्धू लाल, भागीरथ परमार, पटेल बापू लाल, जितेंद्र गौरेलाल आदि किसानों ने मिलकर इंद्रदेव भगवान को मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed