फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: District Road Safety Committee meeting held, those who save lives in accidents will get awards

Sehore News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटना में जान बचाने वालों को मिलेगा पुरस्कार

Fri, 22 Sep 2023 07:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 07:42 AM IST
सार

Sehore News: दुर्घटनाओं को रोकने तथा दुर्घटना होने पर घायलों की जान बचाने तथा शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना संचालित की जा रही है। घायलों की जान बचाने वाले लोगों को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sehore News: District Road Safety Committee meeting held, those who save lives in accidents will get awards
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत सीईओ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात को सुगम बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ तिवारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने की कार्रवाई एवं रेक्टीफिकेशन की कार्रवाई निरन्तर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सीईओ तिवारी ने कहा कि वाहनों की ओवर स्पीडिंग रोकने के लिए हाईवे के टोल नाकों के पास स्पीड राडार गन द्वारा वाहनों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के समय का बोर्ड सभी मुख्य स्थानों पर लगाए जाए। जिले में सभी प्रकार की सड़कों का सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि सभी सड़कों पर संकेतक, पुल एवं पुलिया क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल पुलियों की मरम्मत, यातायात नियमों से आमजन को जागरूक करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ तिवारी ने कहा कि दुर्घटना में मदद करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने के लिए समिति को तुरंत प्रस्ताव भेजें ताकि नेक व्यक्तियों को शीघ्र पुरस्कृत किया जा सके। बैठक में सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, ई-पीड्ब्यल्यूडी एनके जैन, सीएमओ योगेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


दुर्घटना में जान बचाने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भारत सरकार के भू-तल परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा दुर्घटना होने पर घायलों की जान बचाने तथा शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना संचालित की जा रही है। दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स से पुलिस द्वारा पूछताछ नहीं की जायेगी। जान बचाने पर संबंधित व्यक्ति को पांच हजार रुपये का पुरस्कार कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्णय के पश्चात दिया जायेगा। सीईओ तिवारी ने जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले व्यक्ति का नाम समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed