{"_id":"6659d9867b783da6dd04a1de","slug":"sehore-news-dead-body-of-girl-found-in-bag-in-narmada-river-could-not-be-identified-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: नर्मदा नदी में बैग से मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: नर्मदा नदी में बैग से मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान, हत्या की आशंका
Fri, 31 May 2024 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 May 2024 07:37 PM IST
सार
बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में एक बैग से लड़की का शव मिला है। शव 2 से 5 दिन पुराना लग रहा है। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच हो सकती है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बेग में मिला युवती का शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के बुदनी के जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में एक बैग से अज्ञात युवती का शव मिला है। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव के इस तरह से मिलने के कारण पुलिस को संदेह है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंका दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुदनी के जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में काले रंग के बैग में बंद एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सूचना देकर युवती की पहचान करने में जुटी है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
मामले में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह का कहना है कि कल शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जोशीपुरा के पास नर्मदा नदी में एक बैग में शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। इसे देखने पर ऐसा लग रहा है कि शव 2 से 5 दिन पुराना है। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच की हो सकती है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन युवती के संबंध में अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
