फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Collector suspended Babu who took bribe in Tehsil

Sehore: तहसील कार्यालय में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू, कलेक्टर के आदेश पर निलंबित

Fri, 28 Jul 2023 05:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 28 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर के तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते हुए बाबू का वीडियो सामने आया है। उसमें बाबू 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा है। मामला संज्ञान में आते ही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Sehore News Collector suspended Babu who took bribe in Tehsil
रिश्वत लेने वाला आरोपी निरंजन सिंह सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, तहसील कार्यालय में बाबू निरंजन सिंह सोलंकी काम करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तहसील का बाबू ने 10 हजार रुपये की घूस की मांग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग तीन कर्मी निरंजन सोलंकी को किसी व्यक्ति ने पहले पांच हजार रुपये दिए थे। उसे सोलंकी उनकी ही कार में बैठकर गिनता दिखता है और फिर कार से उतरकर हाथ में पैसे लेकर तहसील में आते दिख रहा है। उसमें वह रुपये वापस करते हुए सामने वाले व्यक्ति से कहता है कि बात 10 हजार की हुई थी। मैं एक ही बात करता हूं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन


वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम अमन मिश्रा ने कलेक्टर को इस मामले से अवगत कराया। उस पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed