{"_id":"64c3a7f4882dbd225f0302e9","slug":"sehore-news-collector-suspended-babu-who-took-bribe-in-tehsil-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: तहसील कार्यालय में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू, कलेक्टर के आदेश पर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: तहसील कार्यालय में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू, कलेक्टर के आदेश पर निलंबित
Fri, 28 Jul 2023 05:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:32 PM IST
सार
Sehore News: सीहोर के तहसील कार्यालय में रिश्वत लेते हुए बाबू का वीडियो सामने आया है। उसमें बाबू 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा है। मामला संज्ञान में आते ही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाला आरोपी निरंजन सिंह सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक बाबू का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, तहसील कार्यालय में बाबू निरंजन सिंह सोलंकी काम करने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तहसील का बाबू ने 10 हजार रुपये की घूस की मांग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग तीन कर्मी निरंजन सोलंकी को किसी व्यक्ति ने पहले पांच हजार रुपये दिए थे। उसे सोलंकी उनकी ही कार में बैठकर गिनता दिखता है और फिर कार से उतरकर हाथ में पैसे लेकर तहसील में आते दिख रहा है। उसमें वह रुपये वापस करते हुए सामने वाले व्यक्ति से कहता है कि बात 10 हजार की हुई थी। मैं एक ही बात करता हूं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम अमन मिश्रा ने कलेक्टर को इस मामले से अवगत कराया। उस पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
