फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Class 8 student commits suicide by hanging himself in his room family members inconsolable

Sehore News: 8वीं के छात्र ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Wed, 25 Sep 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 10:42 PM IST
सार

सीहोर में आठवीं के छात्र ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Sehore News Class 8 student commits suicide by hanging himself in his room family members inconsolable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के ग्राम छापरी मुलानी में एक 13 साल के बच्चे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक आठवीं कक्षा का छात्र था। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। छात्र के इस कदम से परिजनों के रो रोकर बुरे हाल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र तरुण वर्मा (13) पिता शादीलाल वर्मा का शव उसके घर से बरामद किया गया। बालक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चला है। मृतक का पिता शादीलाल वर्मा खेती किसानी के साथ-साथ अपने घर के पास ही किराने की दुकान चलाते हैं। स्कूल से लौटने के बाद तरुण भी दुकान पर बैठता था। अचानक रात के समय ऐसा क्या हुआ की बच्चे ने अपने ही घर में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि तरुण की मां की पहले ही बीमारी से ग्रस्त के चलते मौत हो चुकी है। मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


कोठरी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत
जिले के कोठरी में हाइवे पर स्थित वीआईटी के पास लसूडिया जोड़ के पास दोपहर एक बजे तेज डंपर चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय महिला बसंता बाई पति लक्ष्मी नारायण बागवान अपने बेटे सतीश के साथ इलाज कराने के लिए सीहोर जा रही थी। तभी डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिला के पुत्र सतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मां का हाथ पहले से फैक्चर था, जिसका इलाज करवाने के लिए सीहोर ले जा रहे थे। तभी लसूडिया जोड़ के पास पीछे से आए डंपर ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे मेरी मां बसंता बाई की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में सतीश को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed