{"_id":"6497c2727bc3bfe4c106cd05","slug":"sehore-news-bike-rider-entered-the-rear-due-to-waving-tractor-died-due-to-wheel-passing-over-his-head-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: लहराते हुए ट्रैक्टर चलाने से बाइक सवार पिछले हिस्से में घुसा, सिर के ऊपर से पहिया गुजरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: लहराते हुए ट्रैक्टर चलाने से बाइक सवार पिछले हिस्से में घुसा, सिर के ऊपर से पहिया गुजरने से मौत
Sun, 25 Jun 2023 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:58 AM IST
सार
सीहोर में एक बाइक सवार लहराते हुए ट्रैक्टर में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने गड्ढे से बचने के लिए ट्रैक्टर को लहराया इसी दौरान बाइक उसके पिछले हिस्से में जा घुसी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में लहराते हुए ट्रैक्टर चलाने से एक बाइक सवार पीछे से वाहन के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे बाल बाल बच गए। हादसा समीपस्थ तहसील मुख्यालय श्यामपुर स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम को हुआ।
जानकारी अनुसार राजगढ़ जिले के ग्राम राऊखेड़ी निवासी उदमसिंह शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे टैंकर के चालक ने सड़क के गड्ढे से बचने के लिए टैंकर को लहराते हुए चलाया। नतीजतन उसके पीछे चल रही बाइक पिछले हिस्से से जा भिड़ी। इस दौरान उदमसिंह बाइक से उछलकर टैंकर के पिछले पहिए के नीचे आ गया और चका उसके चेहरे के ऊपर से निकल गया। हादसे में उदमसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा- बेटी बाल बाल बच गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चक्काजाम समाप्त कराया।