फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News All India Marwar Mahila Mandal honors eunuchs

Sehore News: अखिल भारतीय मारवाड़ महिला मंडल ने किन्नरों का किया सम्मान

Fri, 30 Jun 2023 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 10:08 PM IST
सार

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल ने किन्नरों का सम्मान किया। मंडल की राष्ट्रीय प्रमुख प्रेमलता रूठिया के घर पर चार किन्नर बहनों पायल दीदी और उनकी टीम का सम्मान हुआ।

विज्ञापन
Sehore News All India Marwar Mahila Mandal honors eunuchs
किन्नरों का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल के तत्वावधान में अर्धनारीश्वर (थर्ड जेंडर) का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर महिला समिति की ओर से किन्नरों को माला, दुपट्टा और श्रीफल के साथ-साथ फलों की टोकरी भी भेंट की। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के तहत महिला सशक्तिकरण के तहत किन्नरों का सम्मान किया। मंडल की राष्ट्रीय प्रमुख प्रेमलता रूठिया के घर पर चार किन्नर बहनों पायल दीदी और उनकी टीम का सम्मान हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर मंडल की ओर से जानकारी देते हुए प्रेमलता रुठिया ने कहा, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किन्नरों का सम्मान अतिविशेष, अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने किन्नरों का सम्मान कर अपने परिजनों की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। समाज और परिवार से जिन लोगों को हीन भावना से देखा जाता है, उन्हें समाज इज्जत दिलाने के लिए आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना हमारा उद्देश्य है, जिसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


रामचरितमानस में भी लिखा है कि जब भगवान राम ने धनुष तोड़ा तो उस समय आकाश से देवता गंधर्व और किन्नर भी फूल बरसाने लगे। ऐसे शिव रूप, अर्धनारीश्वर के गुण क्षमता को आगे बढ़ाना समाज और देश का दायित्व है। अर्धनारीश्वर बहनों को सामाजिक मुख्यधारा में जोड़ना है। हमारी संस्था के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। हमारा नारा भी था मानवता को मान देने की लिए अर्धनारीश्वर को सम्मान दो। आज हमारे समाज में वह सम्मान अभी भी नहीं मिल पाया, जिसकी हकदार हमारी अर्धनारीश्वर बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मंडल महिला मंडल अध्यक्ष राजकुमारी पालीवाल ने उन्हें टीकाकर उनको  भेंट भी दी। भेट में साड़ी के साथ लिफाफे, मोतियों की माला, पानदान और भी कई जरूरत का सामान अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। पालीवाल ने बताया कि समाज से जोड़ने के उद्देश्य से और उन्हें आदर की दृष्टि से देखने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। सम्मान से वह भी बहुत खुश हुईं और सभी ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर मंडल की बहने संध्या विजयवर्गी, प्रेमलता रुठिया, पुष्पा सोनी, किरण सोनी, राधा शर्मा, रजनी बहेती और मंजू भर्तिया मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed