{"_id":"6583a379f094bb8d000dd0fa","slug":"sehore-news-akshat-from-ayodhya-reached-660-villages-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: 660 गांवों तक पहुंचे अयोध्या से आए अक्षत, गांव-गांव से प्रत्येक घरों तक अक्षय वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: 660 गांवों तक पहुंचे अयोध्या से आए अक्षत, गांव-गांव से प्रत्येक घरों तक अक्षय वितरण
Thu, 21 Dec 2023 08:01 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:01 AM IST
सार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा विश्व स्तरीय समारोह में भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सीहोर जिला के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। नगर के 10 खंडों सहित जिले के 660 ग्रामों तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत सफलता पूर्वक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
660 गांवों तक पहुंचे अयोध्या से आए अक्षत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में अक्षत वितरण कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जिसमें जिले के सभी गांव-गांव से प्रत्येक घरों तक अक्षय वितरण एक से 15 जनवरी तक संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक विभिन्न ग्रामों सहित सीहोर नगर के 10 खंडों में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्षत कलश पूजन का कार्यक्रम ग्वालटोली स्थित श्री राधेश्याम मंदिर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विहिप प्रांत सह मंत्री सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ,जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष परमजीत संधू, आलेख राठोर एवं समस्त नगर टीम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाथिकारी सुरेश गुप्ता कमल सिंह ठाकुर राजेंद्र मेवाड़ा प्रताप मेवाडा जितेंद्र सेन मनीष अग्रवाल आदित्य परमार नरेंद्र परमार और नागरिकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
