{"_id":"64bfda39433db66d7701168a","slug":"sehore-news-18-acres-crop-damaged-due-to-use-of-pesticides-in-field-demand-for-compensation-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: बर्बाद हुआ 'धरतीपुत्र'...खेत में कीटनाशक दवा डालने से 18 एकड़ फसल खराब, क्षतिपूर्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: बर्बाद हुआ 'धरतीपुत्र'...खेत में कीटनाशक दवा डालने से 18 एकड़ फसल खराब, क्षतिपूर्ति की मांग
Tue, 25 Jul 2023 07:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:50 PM IST
सार
सीहोर जिले में एक धरतीपुत्र यानी किसान बर्बाद हो गया। 18 एकड़ खेत में कीटनाशक दवा डालने से पूरी फसल खराब हो गई। अब किसान ने फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर में मंगलवार को श्यामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले बाजार गांव के एक किसान ने तहसीलदार को एक आवेदन दिया है। इसमें कीटनाशक से बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम बाजार गांव निवासी अभिषेक पचौरी पुत्र भगवती प्रसाद पचौरी ने बताया कि करीब 18 एकड़ में सोयाबीन की फसल की बोवनी की थी। लेकिन कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है। उनका कहना है कि यहां पर दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल भी दवाई का इस्तेमाल करने से खराब हो गई है। आवेदक ने इसको लेकर मंगलवार को प्रभारी तहसीलदार को आवेदन दिया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि फसलों को हरियाली व दुरुस्त रखने के लिए दुकानदार के निर्देशानुसार उचित मात्रा में दवा छिड़काव किया। लेकिन दवा छिड़काव के बाद सारे पौधे जलने जैसे हो गए। तहसीलदार को दिए अपने आवेदन में कहा गया है कि हाची मैन ग्रीन मिक्स नामक दवाई का छिड़काव मेरे द्वारा एक कीटनाशक दुकानदार से लेकर किया गया था। इस कीटनाशक के छिड़काव से दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल पर बुरा असर हुआ है। उन्होंने आवदेन देकर बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति देने की मांग के अलावा दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
