Sehore: नगर पालिका ने मनाया सामूहिक रक्षाबंधन, राखी बंधवाकर नपा अध्यक्ष ने कहा- ये भारतीय संस्कृति का प्रतीक
Sehore: सीहोर नगर पालिका ने रविवार को सामूहिक रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के विकास के साथ महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह सामूहिक आयोजन पहली बार नगर पालिका के द्वारा किया गया है।
विस्तार
रविवार को रक्षा बंधन का पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया। नगर की विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं और बालिकाओं ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर और पार्षदों को राखी बांधी। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नेताओं, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों के पार्षदों ने भी राखी बांधते हुए मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर बड़ी संख्या आई बहनों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के विकास के साथ महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह सामूहिक आयोजन पहली बार नगर पालिका के द्वारा किया गया है। आगामी वर्ष में बड़े स्तर पर भव्य आयोजन किया जाएगा।
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने समग्र विकास का वादा करते हुए कहा कि मातृ शक्ति के स्वाभिमान और सम्मान के लिए काम करेंगे। सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा है। बहनों के प्रति समर्पण के भाव भारत की संस्कृति में छुपे हुए हैं। भारत के अलावा किसी अन्य देश में परिवार और रिश्तों को इतना महत्व नहीं दिया जाता। कलाई में बंधी राखी की डोरी के कारण कई भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा के लिए प्राण तक त्याग दिए। रक्षा बंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
विषम मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में पहुंची बहने
रविवार को नगर पालिका के समक्ष सामूहिक रक्षा बंधन के आयोजन में बड़ी संख्या में आई बहनों के हौसलों की तारीफ करते हुए नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मौसम को देखते हुए हम सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित आदि चर्चा कर रहे थे कि बहने परेशान होगी, लेकिन बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और समर्पण ने बड़ी संख्या में आकर इस आयोजन को सफल बनाया है। विषम मौसम में भी शहर के विकास को गति देने के लिए अपने भाईयों को ऊर्जा प्रदान करने के लिए बहनों का यह सहयोग इसी तरह मिलता रहे और मेरी सभी बहनों के आशीर्वाद से नगर पालिका के सभी पार्षद साथी और कर्मचारी कार्य करते रहे।
