फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: More than two dozen karate players will leave for Nepal, competition will be held from May 26

Sehore: दो दर्जन से अधिक कराटे खिलाड़ी होंगे नेपाल के लिए रवाना, 26 मई से होगी प्रतियोगिता

Mon, 22 May 2023 11:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 11:27 PM IST
सार

26 सदस्यीय टीम का चयन मंगलवार को किया जाएगा। इसके बाद रात्रि को बस द्वारा भोपाल रवाना किया जाएगा, जहां से टीम ट्रेन के द्वारा गोरखपुर के पश्चात नेपाल के लिए पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Sehore: More than two dozen karate players will leave for Nepal, competition will be held from May 26
सीहोर में चल रहे दस दिवसीय कराटे कैंप का समापन होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर शहर के मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को दस दिवसीय कराटे कैंप का समापन होगा। नेपाल में होने वाली 14 इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए दो दर्जन से अधिक कराटे खिलाड़ियों को भी रवाना किया जाएगा। कैंप में जारी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पहुंचे पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एसोसिएशन के लगातार बीस सालों से कराटे कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में नेपाल में टीम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रही है। मंगलवार को रवाना होने वाली टीम में सीहोर से 23 और आष्टा से तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 26 सदस्यीय टीम का चयन मंगलवार को किया जाएगा। इसके बाद रात्रि को बस द्वारा भोपाल रवाना किया जाएगा, जहां से टीम ट्रेन के द्वारा गोरखपुर के पश्चात नेपाल के लिए पहुंचेगी। 
विज्ञापन


नेपाल में 14वीं इंटरनेशनल प्रतियोगिता 26 से 28 मई तक आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में भारत के अलावा 23 अन्य देश के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। गत वर्ष सीहोर टीम ने एक दर्जन पदक हासिल किए थे। इसमें नीतू लोधी और पायल वाघवान ने गोल्ड हासिल कर शहर का नाम विश्व पटल पर रोशन किया था। नेपाल जाने वाली टीम के लिए दस दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन शहर के इंदौर नाका स्थित बजरंग कालोनी में लगाया गया है। जिसमें खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed