फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Mission Indradhanush 5.0 campaign will start from tomorrow, target to vaccinate 2201 children

Sehore: सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान कल से होगा शुरू, पहले चरण में 2201 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य

Sun, 06 Aug 2023 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 09:18 AM IST
सार

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के अंतर्गत मीजल्स रूबेला वैक्सीन के डोज के अतिरिक्त नियमित टीकाकरण के छूटे हुए सभी डोज पांच वर्ष तक के बच्चों को लगाएं जाएंगे तथा छूटी हुई गर्भवती माताओं को भी छूटे हुए टीके के डोज लगाएं जाएंगे।

विज्ञापन
Sehore: Mission Indradhanush 5.0 campaign will start from tomorrow, target to vaccinate 2201 children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का प्रथम चरण सात अगस्त से संचालित किया जाएगा। यह अभियान 12 अगस्त 2023 तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एमके चंदेल ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत मीजल्स रूबेला वैक्सीन के डोज के अतिरिक्त नियमित टीकाकरण के छूटे हुए सभी डोज पांच वर्ष तक के बच्चों को लगाएं जाएंगे तथा छूटी हुई गर्भवती माताओं को भी छूटे हुए टीके के डोज लगाएं जाएंगे। अभियान की एंट्री कोविन पोर्टल की तरह यूविन पोर्टल पर ऑनलाइन होगी। अभियान के अंतर्गत मंजरे-टोले और हाईरिस्क एरिया में विशेष टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सभी जरूरी दिशा निर्देश मैदानी कर्मचारियों तथा सिविल सर्जन एवं समस्त बीएम को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. चंदेल ने बताया कि विगत 2 वर्षों में 80 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों को भी अभियान के अंतर्गत कवर किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में अभियान के अंतर्गत 2201 बच्चों का टीकाकृत किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जीरो से एक साल के 811 बच्चे से दो साल के 683 बच्चे तथा दो से पांच साल के 707 बच्चों का टीकाकृत किए जाने का लक्ष्य प्रथम चरण में रखा गया है। इस दौरान 321 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed