फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Mahakumbh of Kanwar Yatra started at Kubereshwardham three Kanwar Yatra reached

Sehore: कुबेरेश्वरधाम पर कांवड़ यात्रा का लगा महाकुंभ, तीन कांवड़ यात्रा पहुंची, भक्तों ने किए भगवान के दर्शन

Mon, 07 Aug 2023 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 08:54 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वरधाम पर कावड़ यात्रा का महाकुंभ लगा हुआ है। यहां तीन कावड़ यात्रा पहुंची है। एक लाख से अधिक भक्तों ने कुबेरेश्वरधाम पर भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
Sehore Mahakumbh of Kanwar Yatra started at Kubereshwardham three Kanwar Yatra reached
कांवड़ यात्रा का लगा महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का मिनी कुंभ लगा हुआ है। अधिक मास का सोमवार होने के कारण सोमवार को मंदिर परिसर में तीन कांवड़ यात्रा पहुंची थी। इन कांवड़ यात्रियों का विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में कांवड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए डीजे-ढोल बाजे भी साथ चल रहे हैं।

विज्ञापन


विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया, भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा से जुड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन धाम पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पर पहुंचे और यहां पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर दोपहर में माता पार्वती के जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंची। कावड़ यात्रा डॉ. पूरण राठौर, राजेंद्र कटारे सहित अन्य के नेतृत्व में आरंभ होते हुए बोल-बम के नारे के साथ धाम पर पहुंची। कावड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। 
विज्ञापन


पंडित कटारे ने बताया कि डॉ. पूरण राठौर के नेतृत्व में करीब 35 साल से मां पार्वती कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा ग्राम पिपल्या नगर, बावडिया मैना, जंगीखेड़ी, खजूरी अलादाद, मूडलाकला, करडियाभील, बिजौरा, बिजौरी, नयापुरा, बकतल कौडिया छीतू और लोदिया सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल थे। मां कांवड़ यात्रा डीजे बाजे के साथ निकाली। यात्रा का जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामनाएं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed