फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Mahadev Holi played with faith and enthusiasm in Shiv temples in country Pradeep Mishra

Sehore Mahadev Holi: शिव मंदिरों में प्रदीप मिश्रा के संदेश पर देश में आस्था और उत्साह के साथ खेली जाएगी होली

Mon, 18 Mar 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 09:40 PM IST
सार

सीहोर शहर में महादेव की होली खेलने के लिए शिव मंदिरों में तैयारियां की जा रही हैं। प्रदीप मिश्रा के संदेश पर पूरे देश में आस्था और उत्साह के साथ होली खेली जाएगी।

विज्ञापन
Sehore Mahadev Holi played with faith and enthusiasm in Shiv temples in country Pradeep Mishra
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में लगातर तीसरी बार जिले भर के साथ देश भर में महादेव की होली खेलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश के पर्व और परम्पराओं में उत्साह का संचार करने के लिए सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने वाले धरती पुत्र भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद एक बार फिर से होली का उत्साह देखने को मिल रहा है और शहर के महादेव मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा छावनी होली उत्सव समिति सहित अन्य होली समितियां भी अपनी ओर से तैयारियां कर रही हैं। विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला ने बताया कि इस बार भी गुरुदेव की आदेशानुसार होली का पावन पर्व महादेव की होली के रूप में मनाया जाएगा। आदरणीय गुरुदेव के आह्वान के बाद तो पूरे देश में महादेव की होली मनाई जाने लगी है।
विज्ञापन


भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सभी देशवासियों को अपने-अपने यहां पर शिव मंदिरों में भगवान शिव को एक लोट चंदन युक्त समर्पित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में पांच दिवसीय होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी होली के दूसरे दिन सुबह नौ बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचेगे। इसके पश्चात शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित महादेव मंदिर, मेन रोड स्थित महादेव मंदिर के उपरांत शहर के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लोटा केसरिया रंग करें भगवान को समर्पित
इस संबंध में विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुदेव भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के अनुसार होली का एक अपना ही आनंद है। इस वर्ष पूरे देश के साथ शहर में भी महोदव की होली आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। गुरुदेव के संदेश के अनुसार प्रत्येक शिव मंदिर में मातृ शक्ति के अलावा सभी श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करेंगे। इसके साथ केसरिया रंग एक लोटे में भरकर भगवान को समर्पण करेंगे और उसके बाद पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा।


धरती पुत्र भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उत्साह पूरी शांति के साथ मनाए। जो भी श्रद्धालु जहां पर है, वहीं इस पर्व को मनाए। सीहोर शहर में आगामी 26 मार्च को होली का पावन पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भागवत भूषण पंडित मिश्रा हरियाण प्रांत के रेवाड़ी में होने वाली कथा के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed