फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Life imprisonment to two accused who murdered and threw in Sehore after getting them in a car from Vidi

Sehore: विदिशा से कार में बैठाने के बाद हत्या कर सीहोर में फेंकने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 30 Jun 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 10:15 PM IST
सार

Sehore News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कोर्ट ने विदिशा से कार में बैठाने के बाद हत्या कर सीहोर में फेंकने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 24 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन
Sehore Life imprisonment to two accused who murdered and threw in Sehore after getting them in a car from Vidi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में दो साल पुराने जघन्य एवं सनसनीखेज अपराध में हत्या करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास और कुल 24 हजार रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया है। आरोपी ने एक साथी के साथ 7.5 लाख रुपयों की खातिर अपने जिगरी दोस्त को विदिशा से मैजिक गाड़ी में बैठाया था। फिर रास्ते में रूककर उसकी हत्या कर उसे पन्नी में पैककर उसके शव को सीहोर जिले के ग्राम बढ़नगर के कुएं में फेक दिया था।

विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह ने मामले में अभियुक्तगण श्रीकांत त्यागी, फूल सिंह विश्वकर्मा निवासीगण ग्राम घटेला थाना त्योंलदा जिला विदिशा को धारा-302/34 भादवि में आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये अर्थदण्ड, धारा-201/34 भादवि में सात साल का सश्रम कारावास और दो हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस थाना मंडी में 19 मार्च 2021 को सूचनाकर्ता कुमेर सिंह पिता मुन्नालाल निवासी भटोनी ने मोबाइल पर बताया, मैं आज सुबह आठ बजे बढ़ वाले खेत में गया था। मैंने देखा कि वहीं कुए में पानी में एक पीली प्लास्टिक की पन्नी और जूते तैर रहे थे। पानी में नीचे कोई डूबा हुआ सा दिख रहा था, तब मैंने गांव के हजारी लाल, शिवचरण पटेल, आनन्द पटेल और मेरे लड़के सूरज को कुएं पर बुलाया और दिखाया। डायल 100 को सूचना की और पुलिस के आने पर कुएं में मोटर डालकर पानी निकाल कर अच्छी तरह देखा तो अज्ञात व्यक्ति (पुरुष) उम्र करीब 35 से 40 वर्ष का जिसके सेटिंग वाली दाड़ी का शव मिला।
विज्ञापन


उसके शरीर पर सिर में दाहिनी ओर कान के आसपास दाएं हाथ में और दाएं पैर में घुटने पर धारदार हथियार की गंभीर चोट थी। बाएं हाथ का पंजा पूरी तरह टूटकर क्षत विक्षत अवस्था में था। गले में रस्सी बंधी थी और पीठ पर घसीटने के निशान थे। सूचना के आधार पर पुलिस थाना मण्डी ने मर्ग कायम कर विवेचना की। विवेचना में यह पाया गया कि मृतक के शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई और शव किसी मनीष जैन विदिशा निवासी का होना पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मनीष जैन को आरोपी श्रीकांत त्यागी से लगभग 7.5 लाख रुपये लेना थे, जिसकी मृतक मांग कर रहा था। आरोपी श्रीकांत त्यागी को रुपये न देना पडे, लिए उसके द्वारा आरोपी फूल सिंह के साथ योजना बनाकर विदिशा से मनीष जैन की मैजिक गाड़ी से विदिशा गंज बासौदा से निकले थे और रास्ते में रुककर उसकी हत्या कर उसे पन्नी में पैककर उसके शव को बढ़नगर के कुएं में फेक दिया था। विवेचना के दौरान फंदा टोल नाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीगण की पहचान मृतक के मित्र के द्वारा की गई थी। आरोपीगण से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध करना स्वीाकार किया। विवेचना पूर्ण कर आरोपीगण के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed