फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Kapil Parmar of Sehore will get Arjun Award

Sehore: सीहोर के कपिल परमार को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शहर के खिलाड़ी को पहली बार इतना बड़ा पुरस्कार

Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:04 PM IST
सार

सीहोर के पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पैरालंपिक में कांस्य और एशियाई खेलों में रजत जीतने वाले कपिल दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की जे1 श्रेणी में खेलते हैं। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
Sehore: Kapil Parmar of Sehore will get Arjun Award
सीहोर के कपिल परमार को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।  परमार को भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी, 2025 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान किया है। इसके तहत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॅार्ड दिया गया है। इसमें मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को भी चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कपिल ने पुरुष 60 किग्रा जे1 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में ब्राजील के एलिएलटन डि ओलिवेरा को 10-0 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गए थे। परमार को दोनों मुकाबलों में एक-एक पीला कार्ड मिला था। कपिल भले ही स्वर्ण नहीं ला सके, लेकिन कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। कपिल ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया था क्योंकि वह भारत के पहले जूडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया था। परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


करंट लगने से आंखों की रोशनी खोई थी
पैरा जूडो में जे1 वर्ग में वो खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जो दृष्टिबाधित होते हैं या फिर उनकी कम दृष्टि होती है। 12 साल की उम्र में करंट लगने के कारण कपिल की आंखें 80 प्रतिशत तक खराब हो गई थीं। अर्जुन पुरस्कार मिलने से परमार के घर खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलता है अर्जुन पुरस्कार
‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन तथा नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है। अर्जुन अवार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाडिय़ों/प्रशिक्षकों/ संस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया और इसमें प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed