फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Independent Irshad Pehlwan wins councillor by-election defeats BJP and Congress candidates

Sehore: पार्षद उपचुनाव में निर्दलीय इशरद इरशाद पहलवान ने दर्ज की जीत, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया

Fri, 13 Sep 2024 05:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

पार्षद पद के उपचुनाव में निर्दलीय इशरद इरशाद पहलवान ने जीत दर्ज की। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को हरा दिया है।

विज्ञापन
Sehore Independent Irshad Pehlwan wins councillor by-election defeats BJP and Congress candidates
निर्दलीय इशरद इरशाद पहलवान ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत अर्जित की है। निर्दलीय प्रत्याशी इशरत इरशाद पहलवान ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराकर जीत अर्जित की है। निर्दलीय प्रत्याशी ने 909 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी 467 को 442 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को 413 मत मिले।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यहां कांग्रेस पार्षद इरफान बिल्डर के आकस्मिक निधन हो जाने के बाद पद रिक्त हुआ था। इसके बाद चुनाव हुए। यहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के लिए दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया था, लेकिन उनका चुनाव प्रचार जादू नहीं दिखा सका और निर्दलीय प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगरीय निकायों के रिक्त पदों के उप निर्वाचन के लिए मतदान 11 सितंबर को हुआ था। सीहोर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 30 के लिए 3 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे, जिनमें कांग्रेस के प्रत्याशी आजम लाला, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मजहर अज्जू और निर्दलीय प्रत्याशी इशरत इरशाद पहलवान शामिल है।
विज्ञापन


बता दें, कि नगर पालिका रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के पार्षद पद के उपचुनाव के लिए हुए मतदान में कुल 68.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कुल 1811 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 943 पुरुष मतदाता और 868 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड क्रमांक 30 के मतदान के लिए कुल 3 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। जिसमें मतदान केंद्र क्रमांक 91 शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल मेवातीपुरा पर 60.53 प्रतिशत, मतदान केंद्र क्रमांक 92 नवीन शासकीय माध्यमिक शाला भवन सिपाहीपुरा कक्ष क्रमांक 01 पर 68.13 प्रतिशत एवं मतदान केंद्र क्रमांक 93 नवीन शासकीय माध्यमिक शाला भवन सिपाहीपुरा कक्ष क्रमांक 02 पर 78.89 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे मिले कितने वोट

  • कांग्रेस प्रत्याशी- 413

  • भाजपा प्रत्याशी- 467

  • निर्दलीय प्रत्याशी- 909

  • नोटा- 22

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed