फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: 'In Congress, race horses are made to dance in weddings...', know meaning of post of Congress leader

Sehore: 'कांग्रेस में रेस वाले घोड़े को शादी में नचा दिया जाता है..', जानें कांग्रेस नेता की इस पोस्ट के मायने

Wed, 10 Jul 2024 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 04:42 PM IST
सार

बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार अर्जुन आर्य के सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वीडियो पोस्ट करने से नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए सही व्यक्ति को टिकट देने की मांग की है।

विज्ञापन
Sehore: 'In Congress, race horses are made to dance in weddings...', know meaning of post of Congress leader
कांग्रेस नेता की पोस्ट ने सियासी हलचल मचा दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा पर इस समय लोगों की खास  नजर है, क्योंकि यहां आगामी दिनों में उपचुनाव होना है। उपचुनाव के पहले ही दावेदारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार अर्जुन आर्य के सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वीडियो पोस्ट करने से नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी के इस बयान को बुधनी उपचुनाव में लागू करने की बात कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिछले दिनों कहा था कि ‘कांग्रेस में रेस वाले घोड़े को शादी में नचा दिया जाता है और शादी वाले घोड़े को रेस में दौड़ा दिया जाता है, कांग्रेस की इस समस्या को हम ठीक करेंगे’।  साथ ही जो घोड़े न नाच सकते और न दौड़ सकते उन्हें विश्राम देना चाहिए, क्योंकि ऐसे घोड़े मालिक के आदेश की अपेक्षा विरोधी के आदेश की पालन में ज़्यादा तत्पर रहते हैं। आर्य के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से सियासी हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने लिखा बुधनी विधानसभा और लोकसभा में ये पिछले बीस वर्षों से यही लगातार देखा जा रहा है। अत: राहुल गांधी को यह प्रयोग बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में अविलम्ब रूप से लागू करना चाहिए और एक सच्चे जन सेवक को अवसर देना चाहिए।
विज्ञापन


शिवराज के इस्तीफे के बाद बुधनी में होना है उपचुनाव
आर्य ने कहा कि जिसने सही मायने में मुद्दों के आधार पर सरकार और उसके मुखिया के खिलाफ जनता को साथ लेकर सडक़ से जेल तक लड़ाई लड़ी हो। वर्ना तो बुधनी उपचुनाव को लेकर एक बार फिर सौदेबाज लोग अपनी सौदेबाजी की बिसात बिछाने में लगे हुए हैं। बता दें कि बुधनी विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र है उनके लोकसभा चुनाव लड़ने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है। जल्द ही यहां उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed